'हम नहीं चाहते वो शहीद हो जाएं', सोनम वांगचुक के सपोर्ट में धरने पर बैठीं राखी सावंत, सरकार से की ये मांग

'हम नहीं चाहते वो शहीद हो जाएं', सोनम वांगचुक के सपोर्ट में धरने पर बैठीं राखी सावंत, सरकार से की ये मांग

Rakhi Sawant Supports Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिेए करीब 20 दिन से जंतर-मंदर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनकी सपोर्ट में कई सेलेब्स आए हैं. इसी बीच राखी सावंत ने भी सोनम को अपना सपोर्ट दिया है. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि वो शहीद हो जाएं.

Rakhi Sawant Supports Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिेए करीब 20 दिन से जंतर-मंदर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनकी सपोर्ट में कई सेलेब्स आए हैं. इसी बीच राखी सावंत ने भी सोनम को अपना सपोर्ट दिया है. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि वो शहीद हो जाएं.

author-image

New Update

Rakhi Sawant (2)

Photograph: (buzzzookascrolls-wangchuksworld/Instagram)

Rakhi Sawant  Supports Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) करीब बीस दिन से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनके सपोर्ट में बॉलीवुड कई सेलेब्स ने भी आवाजें आई है. इसी बीच अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी उनकी सपोर्ट में उतर आई हैं. राखी सावंत सोमन के  समर्थन में धरने पर बैठी नजर आईं. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि सोनम वांगचुक शहीद हो जाएं. सरकार उनकी मांग मान ले और उन्हें शिक्षा मंत्री बनाए. राखी ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर जल्द फैसला लिया जाए, ताकि उनका अनशन खत्म हो सके. 

हम नहीं चाहते वो शहीद हो जाएं

सोशल मीडया पर राखी सावंत का  वीडियो सामने आया. जिसमें वह धरने बैठी नजर आईं. उन्होंने कहा, 'हम लोग सोनम जी के लिए अनशन करेंगे. सरकार से हमारी अपील है कि सोनम जी का फास्ट खत्म कराए. हम नहीं चाहते कि वो शहीद हो जाएं. वो देश, जनता और बच्चों के लिए इतना अच्छा काम कर रहे हैं. हम हाथ जोड़ते हैं. बॉलीवुड भी उनका सपोर्ट कर रहा है. सरकार से हमारी विनती है कि सोनम जी की जो मांगें हैं, उन्हें मान लिया जाए. उन्हें शिक्षा मंत्री बना दो. राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्यों अनशन पर बैठे हैं सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक नीट  कथित पेपर लीक और धांधली के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.इसके अलावा उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें. बता दें कि वह केवल नमक और पानी के जरिए अपना अनशन जारी रखे हुए हैं. उनकी मांगे है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए, फ्यूचर में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत सिस्टम बने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. इसके अलावा वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. लगातार अनशन की वजह से उनकी सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सरकार को उनकी हेल्थ का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं. 

 बॉलीवुड से इन सेलेब्स ने किया सोनम का सपोर्ट

सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सपोर्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इसमें सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर, जीनत अमान, ओमी वैद्य, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, सोनी राजदान और अभय देओल जैसे कलाकार शामिला हैं.इनके अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, इमरान खान, फातिमा सना शेख, श्रेयस तलपड़े, श्रेया धनवंतरी और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी सपोर्ट दिया है. वहीं, एक्टर अतुल कुलकर्णी ने तो एकजुटता दिखाने के लिए अपने घर से एक दिन की भूख हड़ताल रखने का भी घोषणा की थी. 

सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान क्या बोले?

आपको बता दें कि सोनम वांगचुक का नाम फिल्म '3 इडियट्स' के किरदार 'रैंचो' से लंबे समय से जोड़ा जाता रहा है. इसी को लेकर आमिर खान ने बयान दिया था. उन्होंने साफ किया कि फिल्म का यह किरदार सीधे तौर पर सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं था और फिल्म बनाते समय टीम उन्हें जानती भी नहीं थी.हालांकि, आमिर ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की. 

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पब्लिक भी

सोनम वांगचुक की सपोर्ट में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में पब्लिक मौजूद है. इस भूख हड़ताल में सोनम की सपोर्ट में आए लोगों का मानना है कि सरकार को उनकी मांगों को मनना चाहिए और पेपर लीक न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं. साथ ही लोगों की मांग है कि शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा संग हो रहे बर्ताव से दुखी हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- 'क्रिकेट का सबसे बेरहम दौर शर्मनाक'