संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार

Sambhavna Seth Post: हाल ही में संभावना सेठ ने अपने दोनों बच्चों की तस्वीर शेयर की. साथ ही उनका नाम रिवील किया. अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनपर प्यार बरसा रहे हैं.

Written By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क |  Edited By: श्रेया शर्मा |  Updated at : 17 Jul 2026 09:38 PM (IST)

Preferred Sources

Sambhavna Seth Avinash Dwivedi share glimpse of their twins reveal their names संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार

संभावना ने रिवील किया बच्चों का नाम

Source : Instagram

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ इन दिनों सुर्खियों में हैं. पिछले महीने ही संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने सरोगेसी से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, जिससे उनकी खुशियां पूरी हो गई हैं. इसी बीच संभावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दोनों बच्चों की झलक दिखाते हुए नाम रिवील किया. अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.

संभावना ने रिवील किया नाम 

संभावना और अविनाश ने अपने पोस्ट में अपने बच्चों की झलक दिखाई, जिसमें दोनों उन्हें गोद में लिए नजर आए. उन्होंने उनका नाम बताते हुए लिखा, 'मिलिए हमारे बेटे युगार्थ और बेटी ध्वजा से'. इस खास मौके पर उन्होंने घर में पूजा रखी, जिसमें संभावना ने सिंपल सा मैरून कलर का कुर्ती सेट पहना और अविनाश ने ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहना.

फैंस ने दी बधाई 

कई फैंस ने उन्हें कमेंट कर बधाई दी और एक फैंस ने लिखा, 'बधाई हो, बहुत प्यारा नाम है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'गॉड ब्लेस यू.' एक और ने लिखा, 'बहुत सुंदर नाम है.' दूसरे ने लिखा, 'सुंदर नाम... बहुत सारा प्यार और बधाई.'
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार

ये भी पढ़ें: 8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर

संभावना और अविनाश का रिश्ता 

बता दें कि संभावना और अविनाश की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो में हुई, जहां उनकी दोस्ती हुई. बाद में दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और 5 सालों तक डेट किया. वहीं 2016 में दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी कर ली. हालांकि उनका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था, लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा. अब शादी के 10 सालों बाद उनके घर किलकारी गूंजी, जिससे उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई हैं. 

संभावना का करियर 

वहीं बात करें काम की, तो संभावना ने 2001 की फिल्म 'पागलपन' से अपना करियर शुरू किया था. हालांकि उन्हें पहचान '36 चाइना टाउन' के 'आशिकी में तेरी' गाने से पॉपुलैरिटी मिली. उन्होंने अपने करियर में कई भोजपुरी फिल्म, आइटम सॉन्ग्स और टीवी शोज में काम किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बॉस 2 और खतरों के खिलाड़ी 4 जैसे रियलिटी शोज में भी शानदार प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें: धमाल 4 Vs वेलकम टू द जंगल: बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे? 7 दिनों में किसने किया जबरदस्त कलेक्शन, जानें

और पढ़ें

Published at : 17 Jul 2026 09:38 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola