आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप, कहा- सांसें दबा देंगे

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप, कहा- सांसें दबा देंगे

Lawrence Bishnoi Threaten Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. दावा किया जा रहा है कि एक्टर को यह धमकी लव जिहाद को लेकर दी गई है.

Lawrence Bishnoi Threaten Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. दावा किया जा रहा है कि एक्टर को यह धमकी लव जिहाद को लेकर दी गई है.

author-image

New Update

WhatsApp Image 2026-07-18 at 10.21.51 AM

Lawrence Bishnoi Threaten Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में किया जा रहा है. वायरल पोस्ट में कथित तौर पर टायसन बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि आमिर खान को लव जिहाद को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है. इस वायरल पोस्ट के सामने आने के बाद आमिर खान के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हैं. वहीं, दूसरी ओर पुलिस में इस मामले की जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर को मिली धमकी में कितनी सच्चाई है और कहीं एक्टर की जान को खतरा तो नहीं है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है.

वायरल पोस्ट में कहा- सांसें दबा देंगे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है,  'जय श्री राम, जय सीता राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप). ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. 'हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.'

Tyson Bishnoi Viral Post

पोस्ट में आगे लिखा गया,  'ये जो श्री गंगानगर राजस्थान में एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है. इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमे से कुछ दरिंदों को बचा रहे है. हमारी पहली और आख़िरी चेतावनी है. जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमे एक परसेंट भी शामिल है और कानून से बच गया उसको तो हम सज्जा देंगे ही पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे है तुरंत इसमें दखल अंदाजी देनी बंद करदो नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है. थोड़ी इंसानियत दिखाओ. हमारे जो 2 भाई शहीद हुए है प्रवेश और हिमांशु आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान ज़ाया नहीं जाने देंगे. दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देंगे. भगवान आप दोनों भाइयो की आत्मा को शांति दे.जय वेसश्री राम'

वायरल पोस्ट को लेकर पुलिस क्या बोली

आमिर खान को वायरल पोस्ट के जरिए मिली धमकी को लेकर मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से धमकी से जुड़ी कोई शिकायत नहीं आई है. पुलिस को मीडिया, फेसबुक और वॉइस नोट के जरिए कथित धमकी की जानकारी मिली, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है कि उसमें कितनी सच्चाई है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि अगर एक्टर की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो मामला दर्ज किया जा सकता है. 

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर हो रहा विरोध

आमिर खान को लॉरेंस बिश्ननोई गैंग की ओर मिली धमकी में लव जिहाद का जिक्र किया गया है. ऐसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह धमकी आमिर खान की तीसरी शादी से जुड़ी हुई है. दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की थी. जिसके बाद एक्टर को लेकर हर तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद करार दिया था. वहीं, बजरंग दल के सदस्यों ने भी आमिर खान के विरोध में उनके पुतले फूंके थे. इसके अलावा एक्टर की शादी को लेकर एक मौलाना ने फतवा जारी किया था कि शरीयत के मुताबिक, आमिर की शादी गलत और नाजायज है. हालांकि, आमिर ने बढ़ते विरोध के चलते साफ किया था कि उन्होंने अपनी किसी भी पत्नी का धर्म नहीं बदला. 

ये भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Collection Day 1: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर छापे करोड़ों

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें