असत्य और हिंसा पर चल रही मोदी सरकार, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी| Navbharat Live
असत्य और हिंसा पर चल रही मोदी सरकार, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी
-
Written By:
अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा- अहिंसक भूख हड़ताल को रोकना गलत है, छात्र मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Rahul Gandhi on Sonam Wangchuk Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वांगचुक को हटाए जाने के बाद कई नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी वांगचुक को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत है। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं।
सोनम वांगचुक पर राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
The core tenets of the Modi government are Asatya and Hinsa. The removal of Sonam Wangchuk ji from Jantar Mantar while he was on a non-violent hunger strike is wrong. Paper leaks, the rising cost of education, and student suicides are critical issues for India’s future. No… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2026
जंतर-मंतर से हटाए गए वांगचुक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मुद्दे पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से पुलिस द्वारा हटाकर अस्पताल ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस शनिवार की सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और वांगचुक को उठाकर अस्पताल ले गई। इस दौरान जंतर मंतर पर भारी बवाल देखने को मिला। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि पुलिस ने हमें पीटा और जबरदस्ती सोनम वांगचुक को यहां से ले गई।
यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को सफेद चादर में ले गई पुलिस, दीपके अनशन पर बैठे, तस्वीरों में देखें जंतर-मंतर के हालात
सोनम वांगचुक के बाद अनशन पर बैठे दीपके
बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा लीक के विरोध में CJP पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इसी आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनशन पर थे। शनिवार सुबह पुलिस द्वारा वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के बाद अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।
