राजेश शर्मा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, जहरीले कीड़े के काटने से हुई थी हालत खराब, जानिए अब कैसी है एक्टर की तबीयत

राजेश शर्मा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, जहरीले कीड़े के काटने से हुई थी हालत खराब, जानिए अब कैसी है एक्टर की तबीयत

Rajesh Sharma Hospital Discharged: बॉलीवुड और बंगाली एक्टर राजेश शर्मा को कुछ दिन पहले शूटिंग की दौरान एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था. जिसके बाद से वह इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती थे. अब उनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

Rajesh Sharma Hospital Discharged: बॉलीवुड और बंगाली एक्टर राजेश शर्मा को कुछ दिन पहले शूटिंग की दौरान एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था. जिसके बाद से वह इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती थे. अब उनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

author-image

New Update

Rajesh Sharma

Rajesh Sharma Photograph: (Social Media)

Rajesh Sharma Hospital Discharged: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राजेश को शूटिंग के दौरान जहरीले कीड़े ने काट लिया था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. अब ताजा अपडेट के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. फिलहाल वह मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि वह जल्द ही दोबारा शूटिंग पर लौटने की तैयारी भी कर रहे हैं.

FWICE ने की तबीयत में सुधार की पुष्टि

राजेश शर्मा की हेल्थ को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, उन्हें हाल ही में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है. अब वह अपने घर पर डॉक्टरों की निगरानी में रिकवरी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकेस्वास्थ्य में लगातार सुधार देखने के लिए मिल रहा है और घर पर उनका परिवार एक्टर का ध्यान रख रहा है. FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने भी इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा अब पहले से अच्छा फील कर रहे हैं और आने वाले दिनों में वह एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए इंडिया से बाहर जा सकते हैं.ऐसे में इससे साफ होता है कि एक्टर धीरे-धीरे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की ओर लौट रहे हैं.

प्रभास की फिल्म के सेट पर काटा था कीड़े ने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  यह पूरा हादसा 8 जुलाई को हुआ है.  जब राजेश शर्मा हैदराबाद में प्रभास की फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे. वह यहां पर घनी झाड़ियों वाले इलाके में लॉकल टेक्नीशियनों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया. एक्टर को शुरू में कुछ अनुभव नहीं हुआ. उन्होंने इसे समान्य समझा था. उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना गंभीर हो जाएगा. इसके उल्ट कुछ ही टाइम बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया. समय पर इलाज मिलने की वजह से उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajesh Khanna Death Anniversary: 'टाइम हो गया है, पैक अप', राजेश खन्ना के थे ये आखिरी शब्द, फैंस से छिपाकर रखी कैंसर की बीमारी

हादसे के बाद आई थी तबीयत बिगड़ने की खबर

राजेश शर्मा को जब कीड़े न काटा था. उसके कुछ दिन बाद खबर आई थी कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है. इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता का माहौल बन गया था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जल्द रिकवरी करने की दुआ की थी. इस मामले पर एक्ट्रेस सुदीप्ता चटर्जी और फिल्ममेकर अग्निदेव चटर्जी ने जानकारी शेयर की थी. उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा को शूटिंग के दौरान जहरीले कीड़े ने काटा था. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी.  

राजेश शर्मा की हेल्थ पर अक्षय कुमार का भी आया था बयान

राजेश शर्मा को कीड़ के काटने के बाद अक्षय कुमार ने भी  उनकी तबीयत को लेकर बयान दिया था. उन्होंने एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने राजेश शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने की खबर सुनकर उन्हें काफी चिंतिंत हूं. इसके साथ ही उन्होंने भगवान से राजेश के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी.

ये भी पढ़ें: 'पति को दारू पीकर मारना है...', लेटेंट 2' में विवादित बयान देकर फंसी कंटेस्टेंट, मिले 0 मार्क्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें