फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जस्टिन बीबर और शकीरा ने अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समां, जानिए इन ग्लोबल स्टार्स ने कितनी ली फीस?
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जस्टिन बीबर और शकीरा ने अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समां, जानिए इन ग्लोबल स्टार्स ने कितनी ली फीस?
FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ग्लोबल स्टार्स शकीरा, जस्टिन बीबर और फेमस म्यूजिक बैंड बीटीएस ने शानदार परफॉर्मेंस दी. इसका आनंद लाखों-करोड़ों लोगों ने उठाया. हालांकि, क्या आप जातने हैं कि इन स्टार्स को इसके लिए कितनी फीस मिली. आइए जातने हैं.
FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ग्लोबल स्टार्स शकीरा, जस्टिन बीबर और फेमस म्यूजिक बैंड बीटीएस ने शानदार परफॉर्मेंस दी. इसका आनंद लाखों-करोड़ों लोगों ने उठाया. हालांकि, क्या आप जातने हैं कि इन स्टार्स को इसके लिए कितनी फीस मिली. आइए जातने हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/fifa-world-cup-final-2026-07-20-14-41-19.png)
FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल ( FIFA World Cup Final 2026 ) में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के बाद स्पेन के फैंस के बीच खुशी की लहर है और वे इस जीत का आनंद अपने-अपने अंदाज में उठा रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ग्लोबल स्टार्स शकीरा, जस्टिन बीबर, मैडोना और बीटीएस म्यूजिक बैंड ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी. जिसका आनंद लाखों-करोड़ों लोगों ने उठाया. इसी के साथ कई लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि इतने बड़े इवेंट में परफॉर्मेंस करने के लिए इन स्टार्स को कितने पैसे मिले होंगे. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
ग्लोबल स्टार मैडोना ने दी शानदार परफॉर्मेंस
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 'हाफटाइम शो' इवेंट रखा गया. जिसमें दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक स्टार्स ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं. इस शो को वैश्विक संस्था ग्लोबल सिटीजन ने प्रोड्यूस किया था. इस दौरान मैडोना (Madonna) ने अपने परफॉमेंस से शो की शुरुआत की. मैडोना ने शो में एक ड्यून बग्गी में बैठकर एंट्री की. इसे ब्राजील के फुटबॉलर्स रोनाल्डो और रोनाल्डिन्हो चलाते हुए दिखाई दिए. मैडोना ने फीफा वर्ल्डकप फाइनल में अपने हिट गाने 'Music' पर जबरदस्त डांस और परफॉर्मेंस दी.
शकीरा ने वर्ल्ड कप एंथम पर फैंस को किया थिरकने पर मजबूर
ग्लोबल सिंगर शकीरा ने अपने सिग्नेचर डांस मूव्स से अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत की. उनके साथ नाइजीरियाई स्टार बर्न बॉय भी नजर आए. दोनों ने वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम 'Dai Dai' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. जिसका फैंस ने जमकर मजा उठाया. वहीं,फीफा फाइनल के दौरान बीबर ने गिटार बजाकर अपना गाना 'Everything Hallelujah' गाया. उन्होंने शानदार अकॉस्टिक वर्जन पेश किया.
बीटीएस ने 'Dynamite' गाने पर दी स्टेज तोड़ लाइव परफॉर्मेंस
फेमस कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस ने अपने ग्बोबल सुपरहिट गाने 'Dynamite' पर स्टेज तोड़ लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसने पूरे स्टेडियम को थिरकने पर मजबूर कर दिया था. वहीं, मशहूर ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा. उन्होंने अपने नए गाने 'We Dance' पर शानदार परफॉर्म किया और स्कूली बच्चों के एक ग्रुप के साथ मिलकर शो का शानदार अंत किया.
क्या ग्लोबल स्टार ने परफॉर्मेंस के लिए ली फीस?
जैसा की आपने जाना कि ग्लोबल स्टार मैडोना, शकीरा, जस्टिन बीबर और मशहूर बैंड बीटीएस ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान शानदार परफॉर्मेंस दी. इन सभी ने मैच के साथ-साथ अपने परफॉर्मेंस से भी समा बांधा. जिसका मजा लाखों-करोड़ों लोगों लिया. ऐसे में कई लोगों के मन सवाल उठता है कि इन ग्लोबल स्टार को परफॉर्मेंस देने के लिए फीफा की ओर से मोटी रकम मिली होगी. आपको बता दें कि यह सच नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से किसी भी स्टार ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए कोई पैस नहीं ली.
स्टार्स का सारा खर्चा उठाते हैं आयोजक
जानकारी के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान सभी स्टार का खर्चा आयोजक खुद उठाते हैं. लेकिन उन्हें इसकी कोई तय रकम नहीं मिलती है. MARCA की रिपोर्ट के अनुसार, इन ग्लोबल स्टार्स का फीफा के आयोजकों उनके रहने, ट्रैवल, सिक्योरिटी और स्टेज प्रोडक्शन का सारा खर्च उठाते हैं. इसके अलावा 'फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड' के लिए फंड जुटाने के मकसद से इस इवेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य दुनियाभर के बच्चों की एजुकेशन के लिए फंड जुटाना है. वहीं, इस तरह के इवेंट से इन सेलेब्स को ग्लोबल एक्सपोजर मिलता है, जिससे उनकी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बढ़ती है. फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान लाखों-करोड़ों ने लोगों ने उनका परफॉर्मेंस देखा, इससे इन सेलेब्स के गानों की स्ट्रीमिंग और कॉन्सर्ट टिकटों की बिक्री में भारी उछाल आने की उम्मीद होती है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं साहिबा बाली? जिनके संग हो रही अर्जुन कपूर की अफेयर की चर्चा, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई