दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
IPL के अबतक 35 मैचों में 769 रन बनाने वाले आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। निजी तस्वीरें वायरल करने, प्रेमजाल और ब्लेकमेलिंग के चलते अभिषेक सहित 2 लोगों पर कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है।
पढ़ें :- जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें: वैभव सूर्यवंशी के पास चमकने का मौकाक्या है पूरा मामला
दरअसल मेडिकल की एक छात्रा का आरोप है कि वह अभिषेक के साथ 3 वर्षों से प्रेम संबंध में थी और शादी का वादा करते हुए क्रिकेटर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये लेकिन बाद में शादी की बात से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं छात्रा ने बताया कि पोरेल ने उसके साथ मारपीट करते हुए बिना जानकारी के उसकी की निजी,आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड की और इंटरनेट पर वायरल की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया।
नहीं मिला अभी तस्वीर और वीडियो रिकॉर्ड का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
इस मामले में मगरा थाने में पहले से एफआईआर दर्ज है लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों के उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बरामद नहीं कर सकी है जिससे छात्रा की तस्वीरें और वीडियो बनायी गईं। इसीलिए जब तक ये उपकरण जब्त नहीं होंगे, तब तक अभी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल का खतरा बना रहेगा। छात्रा के वकीलों ने अदालत के सामने कुछ सबूत भी पेश से करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों ने सिर्फ इस छात्रा ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी प्रेमजाल में फंसाकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई उसके जरिए उन्हें ब्लैकमेल भी किया। अब हाईकोर्ट ने इस मामले में कारवाई करते हुए गिरफ्तारी का आदेश देते हुए कहा कि आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तुरंत जब्त किए जाएं ताकि कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और आगे वायरल न हों।
पढ़ें :- 1 रन से वॉशिंगटन फ्रीडम नहीं जीत सकी खिताब, लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स पहली बार बनी MLC चैंपियनफिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। वहीं बेंगलुरु में मौजूद पोरेल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। मीडिया में पोरेल के हवाले से कहा गया, मैं अभी अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. 23 साल के खिलाड़ी ने कहा कि जब पुलिस जांच करेगी तब मैं इस बारे में बात करूंगा, मैंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है। बता दें कि अभिषेक पोरेल ने 2023 में ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स में जगह बनाई थी। फिलहाल अब 11 तारीख का इंतजार है क्योंकि इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को की जाएगी।
रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे