केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना| Navbharat Live

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना

विज्ञापन

सार

Union Minister Jitendra Singh: अकबर रोड पर कांग्रेस नेताओं के धरने के बाद गृह मंत्री के साथ बैठक हुई। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार NEET पर चर्चा को तैयार थी, लेकिन राहुल गांधी अपनी मांगों से मुकर गए।

Jitendra Singh

राहुल गांधी-जितेंद्र सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Union Minister Jitendra Singh Post Statement: देश की राजधानी दिल्ली में उस समय राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अकबर रोड के पास अचानक धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ नेताओं के इस तरह सड़क पर बैठने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता और वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए सरकार तुरंत हरकत में आई।

बातचीत के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री और गृह सचिव

सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को तुरंत मौके पर भेजा गया। दोनों अधिकारियों और नेताओं ने मौके पर पहुंचकर राहुल गांधी से बातचीत की और धरना समाप्त करने का आग्रह किया। उन्हें समझाया गया कि यह जगह आम जनता की आवाजाही के लिए है और धरने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

#WATCH दिल्ली: LKM के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “मुझे ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि अकस्मात धरने पर जा बैठे हैं। ये भी बताया गया कि… pic.twitter.com/TjfrAVKskm — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026

चर्चा की मांग पर तुरंत मान गई थी सरकार

बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने सरकार के सामने यह शर्त रखी कि अगर केंद्र सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े पूरे आंदोलन पर विस्तृत चर्चा कराने के लिए तैयार हो जाती है, तो वे तुरंत अपना धरना खत्म कर देंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व से तुरंत संपर्क साधा। कुछ ही पलों में शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही राहुल गांधी को आश्वासन दिया गया कि सरकार संसद में NEET के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयेहैं। सरकार ने इस वरिष्ठ… — Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 21, 2026

अचानक बदल गईं राहुल गांधी की शर्तें

हालांकि, जैसे ही सरकार ने उनकी बात मानी, राहुल गांधी ने नया मोड़ ले लिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ चर्चा से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी चाहिए। जब उन्हें याद दिलाया गया कि शुरुआत में उन्होंने सिर्फ संसद में चर्चा कराने की ही मांग रखी थी, तो राहुल गांधी का जवाब था कि अब उनकी मांगें बदल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक

सम्बंधित ख़बरें

‘जहाँ बैठें, वो भी मेरी मर्जी’

जब केंद्रीय मंत्री ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि एक बड़े और जिम्मेदार नेता को अपनी कही बात से इस तरह तुरंत नहीं पलटना चाहिए, तो राहुल गांधी ने दो-टूक कहा कि यह उनकी मर्जी है। इसके बाद जब गृह सचिव ने दोबारा कहा कि यह जगह धरने के लिए सही नहीं है और जनता परेशान हो रही है, तो उन्होंने फिर वही जवाब दिया कि वे जहाँ भी बैठें, यह भी उनकी अपनी मर्जी है।

सरकार ने व्यवहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष का इस तरह अपनी ही बात से मुकर जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने साफ किया कि सरकार NEET पर नियमानुसार चर्चा के लिए आज भी तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर चर्चा का कोई औपचारिक नोटिस तक नहीं दिया है।

Follow Navbharatlive whatsapp