ईरान बना रहा है कोई नई न्यूक्लियर साइट? आशंकाओं के बीच बढ़ता जा रहा युद्ध, ट्रंप बोले- जल्द करेंगे हमला

दुनिया

ईरान बना रहा है कोई नई न्यूक्लियर साइट? आशंकाओं के बीच बढ़ता जा रहा युद्ध, ट्रंप बोले- जल्द करेंगे हमला

  • Edited by: नितिन अरोड़ा
  • Updated Jul 22, 2026, 09:18 AM IST

US Iran War 2026 Nuclear Threat: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के गुप्त भूमिगत 'पिकएक्स माउंटेन' परमाणु ठिकाने पर हमले की दी धमकी। नतांज के पास स्थित इस पहाड़ी में हजारों सेंट्रीफ्यूज स्थानांतरित करने का दावा।

Image

ईरान बना रहा है कोई नई न्यूक्लियर साइट? आशंकाओं के बीच बढ़ता जा रहा युद्ध, ट्रंप बोले- जल्द करेंगे हमला

Donald Trump Pickaxe Mountain Iran: ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में प्रेस से बात करते हुए ईरान के बेहद सुरक्षित और भूमिगत परमाणु ठिकाने 'पिकएक्स माउंटेन' पर जल्द ही भारी बमबारी करने की नई चेतावनी दी है।

ओवल ऑफिस में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पुनर्गठित करने की कोशिश कर रहा है और नतांज के पास स्थित इस पिकैक्स माउंटेन क्षेत्र को अमेरिका बहुत जल्द और बहुत बेरहमी से निशाना बनाएगा।

क्या है 'पिकएक्स माउंटेन' और क्यों बढ़ा अमेरिका का तनाव?

पिकैक्स माउंटेन (स्थानीय नाम: कुह-ए कलंग गज ला) ईरान के मुख्य परमाणु केंद्र नतांज से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक विशाल ठोस ग्रेनाइट पहाड़ी है।

हालिया घटनाक्रम जिसने वाशिंगटन में हड़कंप मचाया है:

इजरायली इंटेलिजेंस की रिपोर्ट: वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका को सूचित किया है कि ईरान ने पिछले कुछ महीनों में यूरेनियम संवर्धन करने वाले हजारों उन्नत सेंट्रीफ्यूज को पिकएक्स माउंटेन की गहरी गुफाओं और सुरंगों में स्थानांतरित कर दिया है।

बंकर बस्टर से भी सुरक्षित: जमीन से 100 मीटर से अधिक गहराई में बने इस ठिकाने को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अमेरिकी सेना के सबसे शक्तिशाली 'बंकर बस्टर' बमों के प्रभाव को भी झेल सके।

पिछले साल जून में हुए '12-डे वॉर' और बीते 5 महीनों से जारी पूर्ण युद्ध के बाद ट्रंप प्रशासन ने दावा किया था कि ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं। इस बीच माउटेंन को फिर से निशाने के बयान पर ट्रंप खुद निशाने पर आ गए हैं। अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले ट्रंप प्रशासन पर युद्ध को लंबा खींचने का आरोप लग रहा है, जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से उछली हैं।

वहीं, आलोचकों और सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि नतांज और फोर्डो पर हुए पिछले हमलों के बावजूद ईरान के पास 60% तक संवर्धित यूरेनियम का विशाल भंडार मौजूद है, जिसे पिकएक्स माउंटेन जैसे सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर रखा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान पिकैक्स में नए सेंट्रीफ्यूज स्थापित कर परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो अमेरिका वहां हमला करने में एक पल की भी देरी नहीं करेगा।

Nitin Arora

नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • World

End of Article