वाराणसी में सपा का अनोखा विरोध; हथकड़ी बांधकर पहुंचे कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग| Navbharat Live

वाराणसी में सपा का अनोखा विरोध; हथकड़ी बांधकर पहुंचे कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन

सार

Varanasi Politics News: NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में हथकड़ी बांधकर अनोखा प्रदर्शन किया।

SP Workers Stage Handcuff Protest in Varanasi, Demand Education Minister Dharmendra Pradhan's Resignation

हथकड़ी बांधकर अनोखा प्रदर्शन (सोर्स- फोटो नवभारत)

विस्तार

Samajwadi Party Protest In Varanasi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ विरोध अब देश के कई राज्यों तक पहुंच गया है। विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

इसी कड़ी में आज वाराणसी में भी सपा नेता संदीप मिश्रा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में भरकर मौके से रवाना किया।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें- वाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े

जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है- सपा

इस दौरान सपा नेता संदीप मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे लगाए। साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के दौरान जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा

बता दें कि दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन कर रहें है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि इस घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यालयों के बाहर सूरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp