फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन पर कंगना रनौत ने सरकार की जमकर की तारीफ, कही ये बात
CJP कॉकरोच जनता पार्टी लंबे समय से नीट पेपर लीक को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को एक ऐलान किया है. उन्होंने साफ कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का भी ऐलान कर दिया है. पीएम के इस कदम के ऐलान करने का बाद बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने जमकर सरकार की तारीफ की है.
यह भी पढ़ें: रातों की नींद उड़ा देंगी Netflix की ये 5 डरावनी फिल्में, एक-एक सीन देख आएगा पसीना
---विज्ञापन---
कंगना रनौत ने सरकार की जमकर की तारीफ
कंगना ने पीएम के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश इसकी जमकर तारीफ कर रहा है. दरअसल, आज संसद परिसर में मीडिया कर्मी से बात करते हुए बोला, ‘ प्रधानमंत्री जी ने आज एक ऐतिहासिक ऐलान किया है, जिसकी देशभर में जमकर सराहना की जा रही है. उन्होंने आज काफी भावनात्मक ट्वीट किया है और स्टूडेंट के लिए अपना संकल्प को दोहराया है. कंगना ने आगे यह भी कहा कि पेपर लीक होना, नकल करना या फिर किसी और तरह के कुप्रथा की वजह से हम सभी बचपन से प्रभावित रहे हैं. फिर चाहे वो सकारात्मक हो या फिर नकारात्मक.
#WATCH | On PM Modi announcing setting up fast-track courts for paper leak cases, BJP MP Kangana Ranaut says, "The PM has made a historic decision which is being appreciated across the country. No other govt took such a stringent step in this matter. The PM, by taking this… pic.twitter.com/14nZ0HjyuF
— ANI (@ANI) July 23, 2026
सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘हमने इस तरह की चीजें अपने जीवन और अपने आस-पास में देखी है. लेकिन किसी भी सरकार ने इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया था. लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री जी (मोदी) ने यह एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि स्टूडेंट के लिए उनका संकल्प क्या है. इस बात को लेकर कंगना रनौत ने सरकार की काफी सराहना की है.’
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: 4 साल बाद OTT पर रिलीज होगी हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की Pooja Meri Jaan, जानें कहां होगी स्ट्रीम?
पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया?
कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट और नीट पेपर लीक के बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिसियल प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी ने लिखा, ‘ PM मोदी ने साफ कहा कि देश के युवाओं का हित और भविष्य हमारी प्राथमिकता है. पेपर लीक मामले में सभी दोषियों को कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में सभी को निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित सभी विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.’
---विज्ञापन---