कौन हैं रिया अहीर? जो छात्रों के प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस की वैन के आगे 'दीवार' बनकर खड़ी हो गईं
Mumbai model Rhiya Ahir: पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रोटेस्ट जारी है. दिल्ली से शुरू हुआ ये प्रोटेस्ट अब अन्य राज्यों में भी फैल गया है और मुंबई में भी छात्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में मुंबई का प्रोटेस्ट रिया अहीर नाम की एक मॉडल की वजह से चर्चा में आया है. रिया के कुछ विजुअल्स वायरल हो रहे हैं जिसमें वे मुंबई पुलिस की वैन को रोकती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस साहस की तारीफ हो रही है और अब तो स्टार्स ने भी इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है.
बॉलीवुड डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी रिया अहीर की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और लोग रिया के बारे में जानना चाह रहे हैं. आइए जानते हैं कि रिया अहीर कौन हैं जिनके साहस की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है.
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर का पूरा नाम रिया यादव है और इंस्टा हैंडल पर उन्होंने अपना नाम रिया इकोसिया भी लिखा है. रिया पेशे से एक मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं. उनकी उम्र 27 साल की है. इसके अलावा वे एक एंटरप्रेन्योर भी हैं. वे रियासत नाम के क्लोदिंग ब्रैंड के तहत अपने हाथ से कपड़े बनाती हैं और डिजाइन करती हैं. इसके अलावा रिया को डांस और म्यूजिक का भी शौक है और उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं. कुछ समय पहले ही वे ‘दिलबरा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं.
अनुराग कश्यप-अभिषेक बनर्जी करते हैं फॉलो
रिपोर्ट्स की मानें तो रिया काफी धार्मिक हैं और ईश्वर पर गहरी आस्था रखती हैं. वे नियमित रूप से मंदिर जाना भी पसंद करती हैं. फिल्म इंडस्ट्री से भी वे कनेक्टेड हैं और उन्हें दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी फॉलो करते हैं. इसके अलावा उन्हें एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी फॉलो करते हैं. रिया इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं.
ये भी पढ़ें- Ibrahim Ali Khan Post: छात्रों के समर्थन में उतरे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर कही ये बात
क्या था पूरा मामला?
बीते बुधवार को शिवाजी पार्क में पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट चल रहा था. इस दौरान रिया दादर से शिवाजी पार्क की ओर जा रही थीं. तभी उनकी नजर मुंबई पुलिस की वैन पर पड़ी जो प्रदर्शनकारियों से भरी हुई थी. इसके बाद वे भागती हुई वैन के सामने खड़ी हो गईं. पुलिस ने इसका विरोध भी किया लेकिन वे डंटी रहीं. पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे आगे जाकर प्रोटेस्टर्स को छोड़ देंगे. लेकिन रिया ने कहा कि अगर छोड़ना ही है तो वे अभी ही छोड़ दें. काफी देर तक उनकी पुलिसवालों के साथ बहस भी देखने को मिली इसके बाद पुलिस ने प्रोटेस्टर्स को छोड़ दिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और रातोंरात रिया भी पॉपुलर हो गईं. मौजूदा समय में वे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More