'मेरे पसीने छूट गए...', 'अलायंस' में पहली बार सोहेल खान ने टच किया कीबोर्ड, बोले- मुझे चलाना नहीं आता
'मेरे पसीने छूट गए...', 'अलायंस' में पहली बार सोहेल खान ने टच किया कीबोर्ड, बोले- मुझे चलाना नहीं आता
Alliance Reality Show: हाल ही में 'अलायंस' से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोहेल खान कहते है कि उन्हें कीबोर्ड चलाने नहीं आता हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं.
Written By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | Edited By: श्रेया शर्मा | Updated at : 23 Jul 2026 09:59 PM (IST)

सोहेल खान ने पहली बार चलाया कीबोर्ड
Source : Instagram
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्टर सोहेल खान खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' से एक वीडियो सामने आया, जिसमें सोहेल खान का ऐसा अंदाज देखने को मिला कि सभी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे. शो में उन्हें एक टास्क दिया गया, जिसमें कीबोर्ड से टाइप करके आंसर देना था. हालांकि, सोहेल को कीबोर्ड चलाना ही नहीं आता था, जो उनके लिए मुश्किल था.
सोहेल को नहीं आता कीबोर्ड चलाने
वायरल हो रहे वीडियो में सोहेल कहते है, 'मेरा सबसे मुश्किल टास्क था, जानवर या पक्षी ढूंढना नहीं, कीबोर्ड को कैसे हैंडल करना हैं. ये जब कीबोर्ड आया सामने, पसीने मेरे वहीं छूट गए. इससे पहले कभी कीपैड को टच नहीं किया था. दर्शकों को कहना चाहता हूं मैंने पहली बार कीबोर्ड इस्तेमाल किया है अपनी जिंदगी में. ये अलायंस आपको हर दिन नए-नए चीज सीखा रहा है.'
फैंस ने दिया रिएक्शन
कई फैंस ने उनकी जमकर तरफ की और कहा कि वो कितने सीधे और इनोसेंट हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'सोहेल का दिल बहुत साफ है और वो हमेशा जमीन से जुड़े इंसान रहे हैं.' वही दूसरे फैन ने लिखा, 'मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं. वो कितने इनोसेंट है और उनका दिल बहुत साफ हैं.' वहीं एक और ने लिखा, 'ये उनके लिए रियल स्ट्रगल है.'
ये भी पढ़ें: 'वर्कआउट से ज़्यादा खान-पान जरूरी...' कैंसर से जंग जीतने वाले राकेश रोशन 76 की उम्र में कैसे हैं इतने फिट?
बता दें कि सोहेल खान बीते कुछ समय से 'अलायंस' के घर में है, जहां उनके साथ उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी हैं. शो में दोनों एक दूसरे के टाइम स्पेंड करते है और खुश नजर आते हैं. वहीं शो का हर पड़ाव दर्शकों को बांधे हुए हैं. वंशज की एंट्री से कुशाल टंडन के साथ उनकी फिर भिडंत देखने को मिली, वहीं अली गोनी समझदारी के साथ गेम खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
और पढ़ें
Published at : 23 Jul 2026 09:59 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola