‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान

‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान

सलमान खान ने गुरुवार को पोस्ट कर स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह दी. उनके इस पोस्ट के बाद वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

Written By : मोनिका गुप्ता |  Updated at : 23 Jul 2026 09:56 PM (IST)

Preferred Sources

salman khan Tells Students To End Protest trolled netizens said isse mathrubhumi hit nahi hogi ‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान

सलमान खान हुए ट्रोल

Source : salman khan x

सलमान खान ने बुधवार को पोस्ट के जरिए दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया था. लेकिन अब गुरुवार को उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म कर देना चाहिए. सलमान ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि पीएम मोदी लीक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ा एक्शन लेंगे. सलमान ने सोनम वांगचुक से भी भूख हड़ताल खत्म करने की अपल की. इसके बाद से सलमान खान ट्रोल हो रहे हैं.

यूजर्स ने किया सलमान खान को ट्रोल

एक यूजर ने लिखा- अगर आप धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नहीं कर सकते तो अपना मुंह बंद रखिए. वहीं दूसरे ने लिखा- टाइगर सोचा था लोगों ने चूहा निकला. दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आपकी ये ट्वीट, आपकी लास्ट 3 मूवीज से भी घटिया है.

ध्रुव राठी ने लिखा, 'क्या अमित शाह ने आपकी फिल्म को बैन करने की धमकी दी है? सभी को पता है कि माननीय प्रधानमंत्री की पूरी सरकार सिर्फ ब्लैकमेलिंग और ज़बरदस्ती वसूली पर सर्वाइव कर रही है. चिंता मत करिए इंडिया के लोग ये सुनिश्चित करेंगे कि मोदी के जाने के बाद आपको बोलने की आजादी वापस मिल जाए.'

वहीं एक ने लिखा- ट्यूबलाइट मूवी से भी घटिया स्क्रिप्ट लिखा है भाई. इससे अच्छा चुप ही बैठ जाते. एक यूजर ने लिखा- भाई आप रहने दो. स्टूडेंट्स को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए. मोदी का आश्वासन नहीं. आपकी एक मूवी चलाने के लिए प्रोटेस्ट नहीं रुकेगा. एक ने लिखा- भाई तो आधे दिन में ही पलट गए.

Tiger सोचा था लोगों ने चूहा निकला

— Ashok Kumar Pandey अशोक اشوک (@Ashok_Kashmir) July 23, 2026

If you can not demand Dharmendra Pradhan’s resignation, then shut the hell up

— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) July 23, 2026

Bhai apki ye tweet, apki last 3 movie se bhi ghatiya hai.

— Nehr_who? (@Nher_who) July 23, 2026

Did Amit Shah threaten to ban your next film?

Everyone knows how honourable prime minister's whole govt is just surviving on blackmailing and extortion. Don't worry, the people of India will ensure that you get your freedom of speech back once Modi is gone.

— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) July 23, 2026

Tubelight movie se bhi Ghatiya script likha hai bhai,isse accha chup hi baith jate!

— 90skid (@memorable_90s) July 23, 2026

Bhai aap rehne do. Students ko Dharmendra Pradhan ka resignation chahiye, Modi ka assurance nahi. Aapki ek movie chalane ke liye protest nahi rukega

— PunsterX (@PunsterX) July 23, 2026

Bhai to adhe din mein hi palat gaye😶 pic.twitter.com/ib4OySisoF

— Vasudha (@vasudha1702) July 23, 2026

ये भी पढ़ें- 'स्टूडेंट्स अब घर जाओ', नीट पेपर लीक पर सलमान खान बोले- पीएम मोदी लेंगे स्ट्रिक्ट एक्शन

सलमान खान ने किया था ये पोस्ट
सलमान खान ने कहा, 'पढ़ाई और सिक्योरिटी को लेकर स्टूडेंट्स देश की पहली प्राथमिकता हैं. तो उन्हें और उनके पेरेंट्स को चिंता करने की जरुरत नहीं है. माननीय प्राइम मिनिस्टर ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी इस लीक के पीछे जिम्मेदार है उप स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाएगा. तो स्टूडेंट्स पेरेंट्स के पास और घर जाओ.'

आगे सलमान ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'सोनम बस हो गया. अब इस मामले को और खींचो मत. अपने इस जज्बे को आगे किसी और दिन के लिए बचाकर रखो. हालांकि, मुझे उम्मीद है कि इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी. अब कुछ खा लो. अगर आप चाहें तो मैं अपने घर से खाना भेज दूंगा.'

ये भी पढ़ें- अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव समेत 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मेरी और मेरी बेटी की AI से बनाई अश्लील तस्वीरें

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.

Read More

Published at : 23 Jul 2026 09:56 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola