हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है.

Written By : मोहन यादव |  Updated at : 24 Jul 2026 08:56 PM (IST)

Preferred Sources

Hardik Pandya return update doing hard yard for World Cup 2027 know details हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पिछला मैच आईपीएल 2026 में 24 मई को खेला था, जिसको अब 2 महीने गुजर चुके हैं. इसके बाद टीम इंडिया कई सीरीज खेल चुकी है, लेकिन किसी में भी हार्दिक नजर नहीं आए. अब भारतीय ऑलराउंडर की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई. इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक वापसी के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. 

मुंबई में रहने वाले हार्दिक बहुत पहले ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चलते बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस और रिकवरी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया था. अब रेव स्पोर्ट्स के अनुसार बताया गया कि हार्दिक वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. वह दिन में कई घंटों का अभ्यास कर रहे हैं. 

हार्दिक की नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है. वह टूर्नामेंट के लिए सीमेंट की विकेट पर अभ्यास कर रहे हैं. शॉर्ट गेंदबाजी के खिलाफ अपने रिफ्लेक्स को मजबूत करने के लिए प्लास्टिक गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं. 

दिन में डाल रहे 12 ओवर 

हार्दिक दिन में करीब 12 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं. इसमें करीब 5 या 6 ओवर पूरी तीव्रता के साथ फेंक रहे हैं. इसके अलावा पैडल स्वीप शॉट का अभ्यास भी कर रहे हैं.

मैदान पर कब होगी वापसी?

सबसे अहम सवाल यह है कि हार्दिक की मैदान पर वापसी कब होगी? फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं आ सकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह मैदान पर कब वापसी करते हैं. विश्व कप की तैयारी के लिहाज से उनकी जल्द वापसी जरूरी है. 

हार्दिक पांड्या का करियर 

नजर डालें हार्दिक के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वह मुख्यत: व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेल रहे हैं. हार्दिक ने पिछला टेस्ट 2018 में खेला था. टेस्ट में उन्होंने 532 रन बनाए और 17 विकेट लिए. बाकी वनडे में उन्होंने 1904 रन बनाए और 91 विकेट लिए. टी20 इटंरनेशनल में हार्दिक ने 2288 रन स्कोर किए और 114 विकेट अपने खाते में डाले.

यह भी पढ़ें: 'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग

Published at : 24 Jul 2026 08:56 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola