मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
Ravneet Singh Bittu Resign: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा के सदस्य थे, जिनका कार्यकाल पिछले महीने 21 जून, 2026 को ही खत्म हो गया था. इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
Written By : विजय कुमार बिट्ठल | Updated at : 24 Jul 2026 09:41 PM (IST)

पीएम मोदी के कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा
Source : IANS
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवनीत बिट्टू का इस्तीफा तत्काल स्वीकारा।
- रेल राज्य मंत्री का राज्यसभा कार्यकाल एक माह पूर्व समाप्त हुआ।
- मंत्रिपरिषद फेरबदल के साथ, पंजाब में सक्रिय भूमिका की संभावना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट से रेल राज्य मंत्री का पद संभालने वाले रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को अपना इस्तीफा दे दिया है. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर रवनीत सिंह बिट्टू के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
एक महीने पहले ही रवनीत बिट्टू का कार्यकाल हो गया था खत्म
दरअसल, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के सदस्य थे, जिनका कार्यकाल पिछले महीने 21 जून, 2026 को ही खत्म हो गया था. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले महीने 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव के लिए रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था. हालांकि, फिर भी एक महीने के दौरान रवनीत बिट्टू से पद छोड़ने के लिए नहीं कहा गया था और शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की काफी वक्त से थी गुंजाइश
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देना और भाजपा का उन्हें दोबारा राज्यसभा न भेजना कोई अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की गुंजाइश काफी वक्त से लगाई जा रही थी और मंत्रियों के फेरबदल में रवनीत सिंह बिट्टू का नाम की भी खूब चर्चा हो रही थी.
वहीं, एक चर्चा यह भी सामने आई थी कि पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाकर पंजाब भेज सकती है और पंजाब में संगठन को मजबूत के लिए उन्हें पंजाब की सक्रिय राजनीति में उतार सकती है, यानी BJP रवनीत बिट्टू को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका के साथ उतार सकती है.
यह भी पढ़ेंः ‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

About the author विजय कुमार बिट्ठल
पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
Read More
Published at : 24 Jul 2026 08:39 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola