'कपड़े उतार इसके, इसकी परेड निकालेंगे', रुचि तिवारी के साथ नेहा बोरा की बदसलूकी का वीडियो वायरल

'कपड़े उतार इसके, इसकी परेड निकालेंगे', रुचि तिवारी के साथ नेहा बोरा की बदसलूकी का वीडियो वायरल

Time Published: Sunday, July 26, 2026, 15:53 [IST]

Neha Bora Ruchi Tiwari Viral Video: NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP के आंदोलन में 23 दिन तक भूख हड़ताल करने और सोनम वांगचुक के साथ प्रदर्शन करने वाली छात्र नेता नेहा बोरा इन दिनों फिर चर्चा में हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको लेकर कुछ यूजर्स ने उनकी लंबी भूख हड़ताल पर सवाल उठाए। इसी बीच फरवरी 2026 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए एक विरोध प्रदर्शन का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वीडियो को लेकर दावा है कि इसमें महिला पत्रकार रुचि तिवारी के साथ छात्रों का एक समूह कथित तौर पर खींचतान और बदसलूकी करता दिख रहा है। इसी दौरान "कपड़े उतारो इसके" जैसी आवाजें सुनाई देने का भी दावा किया गया है। कुछ यूजर्स ने वीडियो में नेहा बोरा की मौजूदगी का दावा करते हुए उन पर भी सवाल उठाए हैं। वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है और अन्य लोगों के साथ नेहा बोरा भी रूची के साथ खींच तान करती दिख रही हैं। ये वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी में फरवरी 2026 के दौरान हुए UGC के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन का बताया जा रहा है।

Neha Bora Ruchi Tiwari Viral Video

रुचि तिवारी ने वीडियो के बारे में क्या बताया?

घटना के बाद रुचि तिवारी ने अपनी ओर से पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह पत्रकार के तौर पर प्रदर्शन को कवर करने वहां पहुंची थीं। उनके मुताबिक, एक मीडिया कर्मी ने उनका नाम पुकारा, जिसके बाद वह उनकी ओर गईं। रुचि का दावा है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उनसे उनका पूरा नाम और जाति पूछी और फिर भीड़ उनकी ओर बढ़ आई। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके साथ लोगों ने मारपीट की। रुचि ने दावा किया कि करीब 500 लोगों की भीड़ ने उन पर हमला किया और उनके खिलाफ गलत कहानी और आरोप फैलाए गए।

"Tu hi thi na..Aaj dikhate hain isko"

"Remove her clothes "

Must must share reality of Neha Bora strangling and molesting Ruchi tiwari , a journalist. She is currently putting on an innocent mask and posing to hunger strike

Unmask this abomination of a women . Share max ! pic.twitter.com/2uiEJjUtnQ

— Sneha (@snehasneha173) July 18, 2026

ये भी पढ़ें: कल लंगड़ाने वाली नेहा बोरा आज कर रही जमकर डांस, 23 दिन अनशन के दावे से बनाया देश को बेवकूफ?

'मुझे रेप की धमकियां दी गईं'

रुचि तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके आसपास मौजूद कुछ लड़कियों ने कथित तौर पर उन्हें रेप की धमकियां दीं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें उनकी जाति को लेकर निशाना बनाया गया और आपत्तिजनक बातें कही गईं। उनके अनुसार, कुछ लड़कियों ने उनके हाथ और गर्दन पकड़े, जबकि आसपास मौजूद कुछ पुरुष उन्हें सबक सिखाने की बात कर रहे थे। उन्होंने इसे जान से मारने की कोशिश बताते हुए कहा कि वह एक समय पर बेहोश भी हो गई थीं। रूचि ने कहा, "मेरे आस-पास की लड़कियां मेरे कान में रेप की धमकियां दे रही थीं, सिर्फ़ इसलिए कि मैं ब्राह्मण हूं, उन्होंने कहा, 'आज तू चल, तेरा नंगा परेड निकाला जाएगा।'"

'मेरे कपड़े फाड़े गए और गलत तरीके से छुआ गया'

रुचि ने आरोप लगाया कि भीड़ के बीच उनके कपड़े खींचे गए और उनके साथ कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो में एक युवक दूसरे लोगों को उनकी ओर इशारा कर रहा था और उन्हें डर था कि कहीं उन्हें वहां से जबरन ले जाने की कोशिश तो नहीं की जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि भीड़ द्वारा हमला करने जैसी स्थिति थी और वह किसी तरह वहां से बचकर निकल पाईं।

रुचि तिवारी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। उन्होंने बताया कि कुछ लॉ फैकल्टी के छात्रों और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से वह वहां से बाहर निकल सकीं। रुचि ने कहा कि घटना करीब आधे घंटे तक चली और उनके लिए उस भीड़ से सुरक्षित बाहर निकलना अपने आप में बड़ी बात थी।

#WATCH | Delhi: Ruchi Tiwari, the woman journalist who was seen being attacked during a pro-UGC protest at Delhi University yesterday, says, "...Video is everywhere, people can judge by themselves as to who provoked whom...I am a journalist, who was there to cover the protest.… pic.twitter.com/t5pT3PtNP2

— ANI (@ANI) February 14, 2026

FIR दर्ज होने की बात कही

रुचि तिवारी ने बताया था कि इस मामले में FIR दर्ज की गई है और उन्हें कानून पर भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के पीछे मौजूद लोगों ने उन्हें जाति के आधार पर निशाना बनाया। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर नेहा बोरा का नाम भी चर्चा में आया है। कुछ यूजर्स का दावा है कि वीडियो में वह भी छात्रों के समूह के बीच नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में उनकी वास्तविक भूमिका क्या थी, इस बारे में स्वतंत्र रूप से कोई स्पष्ट पुष्टि सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़ी अभिजीत दीपके की मां, बताया CJP प्रोटेस्ट के बीच सता रहा था किस बात का डर