बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार को दी ये चेतावनी

बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार को दी ये चेतावनी

तेजस्वी ने कहा किया कि शनिवार को समझौता हुआ कि जितने भी लोगों को पर मुकदमा हुआ, वो वापस लिया जाएग. फिर चाहे दिल्ली के प्रदर्शनकारी हों या फिर देश के किसी भी राज्य में.

तेजस्वी ने कहा किया कि शनिवार को समझौता हुआ कि जितने भी लोगों को पर मुकदमा हुआ, वो वापस लिया जाएग. फिर चाहे दिल्ली के प्रदर्शनकारी हों या फिर देश के किसी भी राज्य में.

author-image

New Update

Tejashvi Yadav Net Worth

Tejashvi Yadav

नीट पेपर लीक मामले में छात्र आंदोलन में शामिल हुए तेज प्रताप यादव को बीते शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तारी के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव शनिवार को राजधानी पटना पहुंचे. इस दौरान, उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने पेपर लीक को लेकर आंदोलन किया, उन सभी लोगों को हम धन्यवाद देते हैं. इन लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी है. विपक्षी दलों ने भी इसका समर्थन किया है. हम भी इस लड़ाई में शामिल हुए. 

VIDEO | Patna, Bihar: JJD chief Tej Pratap Yadav is produced before a judge after being detained for supporting the Bihar bandh.

Advocate Jagannath Singh said a bail application on behalf of Tej Pratap Yadav will be filed on Monday.

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/wUaMtiErtu

— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026

Patna, Bihar: Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav is being sent to Adarsh Central Jail, Beur, Patna after being detained by police near a mall in Patna on Saturday and being produced before a court pic.twitter.com/WfrORSX1G6

— IANS (@ians_india) July 25, 2026

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

तेजस्वी ने कहा किया कि शनिवार को समझौता हुआ कि जितने भी लोगों को पर मुकदमा हुआ, वो वापस लिया जाएग. फिर चाहे दिल्ली के प्रदर्शनकारी हों या फिर देश के किसी भी राज्य में. बिहार लोकतंत्र की जननी है. बिहार देश को राह दिखाता है. लेकिन जिस प्रकार से बिहार के हर जिलों में सरकार और पुलिस ने कार्रवाई की, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया गया, गलत धाराओं में केस दर्ज किया गया. जब पहले ही तय हो गया था कि आंदोलनकारियों के खिलाफ से सभी केस हटेंगे तो बिहार में जबरन क्यों केस किया जा रहा है.  

Patna, Bihar: Leader of Opposition Tejashwi Yadav says, "Yesterday, it was decided and an agreement was reached that all cases filed against the protesters and all innocent people who were sent to jail would be withdrawn, and they would be released from prison. Our MLAs are being… pic.twitter.com/LuPl68Bn8N

— IANS (@ians_india) July 26, 2026

तो हम लोग आंदोलन करेंगे'

तेजस्वी ने कहा कि हमारे कई विधायक को उठाया गया है. हमारे बड़े भाई तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया गया. धाराएं लगाई गईं. हम आग्रह नहीं चेतावनी देते हैं कि जिन्हें भी जेल में डाला गया है, उनसे मुकदमे वापस लिए जाएं. उन लोगों को रिहा किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की और बिहार सरकार पर भी निशाना साधा.

Patna, Bihar: On Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav being detained, Leader of the Opposition Tejashwi Yadav says, "Cases have been filed against hundreds of people, including Tej Pratap, and many have been sent to jail. When it was decided yesterday that the… pic.twitter.com/Lp8olydcYH

— IANS (@ians_india) July 26, 2026

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मोदी सरकार ने प्रह्लाद जोशी को सौंप दिया है. प्रहलाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं. शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा अतिरिक्त प्रभार के रूप में उनको सौंपा गया है. शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने प्रह्लाद जोशी पर भरोसा जताया है.

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया. न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा जाए.

President Droupadi Murmu, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of Dharmendra Pradhan.

Further, as advised by the Prime Minister, the President has directed that Pralhad Joshi, Cabinet Minister, be assigned the charge of the Ministry of Education, in… pic.twitter.com/rMmTK99zdR

— ANI (@ANI) July 25, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें