समरीन कौर ने अर्शदीप सिंह संग शेयर की फोटो, करीब से एक दूसरे को दिखे निहारते हुए, रिश्ते पर लगाई मुहर?

समरीन कौर ने अर्शदीप सिंह संग शेयर की फोटो, करीब से एक दूसरे को दिखे निहारते हुए, रिश्ते पर लगाई मुहर?

Samreen Kaur Post Picture with Arshdeep Singh: एक्ट्रेस समरीन कौर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह संग फोटो पोस्ट की हैं. जिसमें दोनों एक दूसरे को करीब से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन फोटो के सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Samreen Kaur Post Picture with Arshdeep Singh: एक्ट्रेस समरीन कौर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह संग फोटो पोस्ट की हैं. जिसमें दोनों एक दूसरे को करीब से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन फोटो के सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

author-image

New Update

simran kaur (1)

Photograph: (samreenkaur__/Instagram)

Samreen Kaur Post Picture with Arshdeep Singh: पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस समरीन कौर (Samreen Kaur) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. लंबे समय से उनके और क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के बीच अफेयर को लेकर चर्चा चल रही थीं. जिस पर अब खुद दोनों ने मुहर लगा दी है. जी हां आपने सही सुना क्योंकि दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दूसरे के साथ फोटो पोस्ट की है. जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि फोटो में दोनों एक दूसरे को बहुत करीब से निहारते हुए नजर आए. इस फोटो की केमिस्ट्री को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी नजदीकियां बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर इस समय दोनों की ये फोटो जमकर शेयर की जा रही हैं. 

अर्शदीप सिंह ने लिखा, 'My person'

सोशल मीडिया पर इन फोटो के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते ने जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस समय दोनों के रिलेशन के बारे में बात कर रहे हैं. दरअसल, दोनों ने इंस्टाग्राम पर जिस अंदाज में फोटो शेयर किए हैं, उसने फैंस को तरह-तरह की अटकलें लगाने के लिए मजबूर कर दिया है. इंस्टाग्राम पर इन फोटो को अर्शदीप सिंह और समरीन कौर दोनों ने पोस्ट की हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि वह अनऑफिशियली अपने रिश्ते पर मुहर लगा रहे हैं. एक फोटो में जहां दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरे फोटो में वे एक दूसरे को निहारते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं अर्शदीप सिंह ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'My person'. जिससे साफ समझा जा सकता है कि दोनों इस समय रिश्ते में हैं. 

फैंस समेत कई मशहूर लोगों ने दिया रिएक्शन

समरीन कौर और अर्शदीप के इन फोटो पर फैंस समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपना रिएक्शन दिया है. पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ समेत कई सेलिब्रेटीज ने उनकी फोटो को लाइक किया है. इसके साथ ही दोनों के फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं.' वहीं, दूसरे ने कहा, 'हमने इस रिश्ते के कंफर्म होने के लिए बहुत इंतजार किया.' इसके साथ एक अन्य शख्स ने कमेंट किया, 'आप दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं किसी की नजर न लगे, जल्दी बस अब शादी कर लो.' 

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के बीच कैसे बढ़ी नजदीकियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो-तीन महीने पहले अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी. जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन उसमें लड़की का चेहरा नजर नहीं आया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट पर फोकस किया और उसकी तुलना पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस समरीन कौर की फोटो से की. जब फैन को पता चला कि अर्शदीप सिंह ने जिस लड़की के साथ फोटो पोस्ट की है वह समरीन कौर है तो दोनों के रिलेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी. 

दोनों को कई बार साथ में किया गया स्पॉट 

आईपीएल 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स के मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं. उन्हें चंडीगढ़ और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अर्शदीप सिंह के साथ चीयर करते स्पॉट किया गया था. उस दौरान दोनों की नजदीकियों ने इस रिलेशन को लेकर हवा दी थी. इतना ही नहीं दोनों को एक बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हाथ पकड़े हुए भी स्पॉट किया गया. आपको बता दें कि अर्शदीप और समरीन को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए गए और लोगों ने उनके रिलेशन पर बाते कीं. अब इन सब के बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की हैं. जिससे एक फिर उनके रिलेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें