गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

Ghaziabad News In Hindi: मृतका रीमा किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जोकि आरोपी दीपक को पसंद नहीं था. कई बार जब वह नहीं मानी तो आरी के ब्लेड से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर शव ज्वार में फेंक दिया था.

Written By : विपिन तोमर |  Updated at : 26 Jul 2026 07:16 PM (IST)

Preferred Sources

ghaziabad honour killing brother murdered sister over love affair body found in field ann गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Source : विपिन तोमर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में थाना वेवसिटी इलाके में बीती 23 जुलाई को एक युवती का शव बरामद हुआ था,जिसकी गला काटकर हत्या कर खेत में शव फेंका गया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतका के भाई को गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि मृतका रीमा किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जोकि आरोपी दीपक को पसंद नहीं था. कई बार जब वह नहीं मानी तो आरी के ब्लेड से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर शव ज्वार में फेंक दिया था. 

यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी  दीपक मूल रूप से सिद्धार्थनगर का रहने वाला है और गाजियाबाद में इंटीरियर डेकोरेशन का काम करता है. उसकी 20 साल की बहन रीमा दीपक के साथ ही रहती थी. इसी दौरान रीमा एक लड़के से बात करने लगी. दीपक ने इस पर आपत्ति जाहिर की तो रीमा भाई का साथ छोड़कर नोएडा में अपनी मौसी के यहां रहने लगी.

दीपक चाहता था की रीमा उस लड़के से बात न करें. इसको लेकर दीपक ने कई बार रीमा को समझाया था, लेकिन रीमा उसी लड़के से शादी करने पर अड़ी थी. दीपक 22 तारीख को नोएडा अपनी मौसी के यहां पहुंचा वहां उसने रीमा को फिर समझाया लेकिन रीमा नहीं मानी इसके बाद दीपक ने ऑनलाइन एक ऑटो बुक किया और अपनी बहन को काजीपुरा ले आया,  जहां उसने रीमा का गला दबाया और आरी के ब्लेड से उसका गला काट दिया.

सीसीटीवी से खुला राज 

पुलिस को अगले दिन शव मिला, पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को इस केस के खुलासे के लिए लगाया गया.  पुलिस ने 500 सीसीटीवी खंगाले साथ ही इस दौरान को संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध वाहन मिले.  उनकी भी जांच की उसके बाद दीपक को पकड़ा है. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है.

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'

Published at : 26 Jul 2026 07:14 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola