ये तारीफ है या कुछ और! 'ये बच्चा जिसकी जगह लेगा, उसको...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान पठान ने किया ऐसा पोस्ट, हो गया वायरल

ये तारीफ है या कुछ और! 'ये बच्चा जिसकी जगह लेगा, उसको...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान पठान ने किया ऐसा पोस्ट, हो गया वायरल

Irfan Pathan Share Post For Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए इरफान पठान ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने इसमें क्या-क्या लिखा...

Irfan Pathan Share Post For Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए इरफान पठान ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने इसमें क्या-क्या लिखा...

author-image

New Update

Irfan pathan share post for vaibhav sooryavanshi says Whoever spot this kid takes he would not let them come back

वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: ANI, AFP)

Irfan Pathan Share Post For Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में वैभव सूर्यवंशी की ही चर्चा है. ऐसे में इरफान पठान ने भी 15 साल के इस खिलाड़ी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं.

इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी के लिए किया पोस्ट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं, तो तहलका मचा देते हैं. वह गेंदबाजों के लिए बुरा सपना साबित होते हैं. रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक बार फिर वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता. क्रिकेट के गलियारों में अब वैभव की ही चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा, यह बच्चा जिसकी भी जगह लेगा, उसे वापस नहीं आने देगा... यह वैभव सूर्यवंशी कितना खास है?? 

वैसे तो इरफान पठान ने अपने पोस्ट में किसी और का नाम नहीं लिखा, लेकिन यूजर्स इसे संजू सैमसन से जोड़ रहे हैं. चूंकि, वैभव ने प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की ही जगह ली है और यदि वह लगातार ऐसा ही प्रदर्शन करते हैं, तो सैमसन का टीम में लौटना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाएगा.

Jiski Bhi jagah lega ye bachha use wapis Nahi aane dega…

How Special this Vaibhav Suryavanshi is??

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने किया शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. पहले मैच में वैभव ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 19 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे मैच में वैभव 9 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 165.31 का रहा.

— BCCI (@BCCI) July 26, 2026

इतना ही नहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली गई इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 196.10 की स्ट्राइक रेट और 50.33 के औसत से 151 रन बनाए. उनके बल्ले से 15 चौके और 9 छक्के निकले.

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

जिम्बाब्वे के साथ खेली गई टी-20 सीरीज खत्म हो चुकी है. ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. आपको बता दें, सितंबर में एशियन गेम्स में अगली बार वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आ सकते हैं. वैभव को एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है.

ऐसे में वह वहां तो खेलेंगे ही. मगर, क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि भारत अगस्त में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीज खेल सकता है. हालांकि, अब तक इन दोनों ही सीरीजों को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को वैभव को खेलते देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: 'उनमें हर दिन बेहतर बनने का जज्बा और सोच है...', VVS लक्ष्मण हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बताई क्या है सबसे बड़ी खासियत