बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद| Navbharat Live

बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद

  • Written By:

    सीमा कुमारी

Updated On: Jul 27, 2026 | 08:42 PM IST

विज्ञापन

सार

 Chaat Recipe Hindi :अगर आप घर पर बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है। जानिए कुरकुरे समोसे, छोले, दही और चटनी के साथ ठेले जैसा स्वाद पाने का सबसे आसान तरीका।

 Chaat Recipe At Home

समोसा चाट बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

विस्तार

 Chaat Recipe At Home:  अगर आपको मसालेदार और चटपटी चाट खाने का मन कर रहा है, तो समोसा चाट बना सकते हैं। समोसे का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़े तक के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि यह एक फेमस इंडियन स्नैक है जो हर गली-नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाता है।

हालांकि, आपने बाजार का समोसा का खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी घर में बाजार जैसा समोसा चाट बनाया है, अगर नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते है समोसा चाट बनाने की एकदम आसान रेसिपी।

समोसा चाट बनाने की सामग्री

  • समोसे- 4
  • उबले हुए छोले- 2 कप
  • गाढ़ा दही- 1 कप
  • मीठी इमली की चटनी- 1/2 कप
  • धनिया-पुदीने की चटनी- 1/2 कप
  • प्याज- 1 बड़ा
  • टमाटर- 1 छोटा
  • हरी मिर्च- 2
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च/काला नमक- स्वादानुसार
  • बारीक सेव/भुजिया- 1/2 कप
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • अनार के दाने- 2-3 बड़े चम्मच

ये भी पढ़ें-कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम

 समोसा चाट बनाने की विधि

  • समोसा चाट बनाने के लिए सबसे पहले रातभर भिगोए हुए काबुली चनों को रातभर भिगोकर नमक और खड़े मसालों के साथ उबाल लें। फिर हल्दी, धनिया और गरम मसाला के साथ एक पतली ग्रेवी वाले छोले बना लें।
  • अब एक बर्तन या प्लेट या बाउल लें। इसमें 2 गरम समोसे रखें और अपने हाथों या चम्मच की मदद से समोसों को हल्का सा तोड़ लें।
  • अब टूटे हुए समोसों के ऊपर गरमा-गरम छोले डालें और ऊपर 3-4 बड़े चम्मच ठंडा और फेंटा हुआ मीठा दही डालें।
  • अब दही के ऊपर स्वादानुसार तीखी हरी चटनी और खट्टी-मीठी इमली की चटनी डालें।
  • अब इसके ऊपर बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें और ऊपर चुटकी भर चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।
  • लास्ट में चाट को कुरकुरा बनाने के लिए ऊपर से ढेर सारी बारीक सेव डालें। ताजे हरे धनिए और अनार के दानों से गार्निश करें और सर्व करें।

सम्बंधित ख़बरें

Follow Navbharatlive whatsapp