ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

Iran-US War: अमेरिका ने लगातार 3 रातों से ईरान पर कोई हमला नहीं किया है, लेकिन व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि सैन्य कार्रवाई का ऑप्शन अभी भी खुला है.

Written By : सौरव कुमार |  Updated at : 27 Jul 2026 07:32 PM (IST)

Preferred Sources

Iran-US War America not launched any attacks on Iran for 3 consecutive nights White House statement ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

अमेरिका ईरान युद्ध

Source : SOCIAL MEDIA

अमेरिका ने लगातार 3 रातों से ईरान पर कोई नया हमला नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. Fox न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस का कहना है कि सैन्य कार्रवाई का विकल्प अभी भी खुला हुआ है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका फिर से कदम उठा सकता है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, वॉशिंगटन फिलहाल सीधे सैन्य हमलों के बजाय दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है. इनमें कूटनीतिक बातचीत, आर्थिक दबाव बढ़ाना और समुद्री नाकेबंदी जैसे कदम शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्री नाकेबंदी की वजह से ईरान को हर दिन करोड़ों डॉलर का आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी

इजरायल की ईरान की चेतावनी

इजरायल भी पूरी तरह सतर्क बना हुआ है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल पर किसी भी प्रकार का हमला किया गया तो उसका जवाब बहुत ही जबरदस्त तरीके से दिया जाएगा. इस बयान के बाद क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं. इसी बीच, यूक्रेन को लेकर भी एक नया विवाद सामने आया है. यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने कैस्पियन सागर में ईरानी सैन्य सामान ले जा रहे जहाजों को निशाना बनाया है. इस दावे के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. ईरान इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और हालात पर लगातार नजर रखे हुए है.

मिडिल ईस्ट में स्थिति संवेदनशील

फिलहाल अमेरिका, ईरान और उनके सहयोगी देशों के बीच स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. हालांकि अभी बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन किसी भी नई घटना से हालात तेजी से बदल सकते हैं. ऐसे में दुनिया की नजरें अब अमेरिका, ईरान, इजरायल और यूक्रेन से जुड़े अगले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More

Published at : 27 Jul 2026 07:32 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola