Post Office की गजब स्कीम, एक बार लगाएं पैसा... फिर हर महीने ₹5550 की कमाई

एक बार निवेश से मंथली इनकम पक्की

  • 1/7

अपनी बचत (Savings) को ऐसी जगह लगाने का मन है, जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और निवेश पर हर महीने आपको मंथली इनकम होती रहे. तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम आपके काम आ सकती है. इनमें शामिल है पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम (Post Office Monthly Income Scheme), जो एक बार निवेश करने पर ही हर महीने रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है. (Photo: ITG)

निवेश की गई रकम पर रिस्क 'ZERO'

  • 2/7

निवेश की गई रकम पर रिस्क 'ZERO'
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम की पॉपुलैरिटी बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ी है और इसका एक अहम कारण ये है कि इनमें किए गए किसी भी छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गांरटी खुद सरकार देती है. इसका मतलब है कि ये Post Office Schemes बिल्कुल जीरो रिस्क स्कीम (Zero Risk Scheme) हैं. (Photo: ITG)

रिटायरमेंट के बाद के लिए टॉप स्कीम

  • 3/7

रिटायरमेंट के बाद के लिए टॉप स्कीम
पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम (Post Office MIS Scheme) खासकर रिटायर्ड लोगों और उन लोगों द्वारा ज्‍यादा पसंदी की जाती है, जो बाजार से जुड़े रिस्‍क के बिना रेगुलर इनकम चाहते हैं और ये स्कीम आपकी मंथली इनकम को पक्की कर देती है. रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त पैसा जमा करने के लिए लॉकइन पीरियड तक तय रकम निवेशक को मिलती रहती है. (Photo: GettyImage)

निवेश पर सरकार दे रही इतना ब्याज

  • 4/7

निवेश पर सरकार दे रही इतना ब्याज
मंथली सेविंग स्कीम के तहत सरकार की ओर से धांसू 7.4 फीसदी की सालाना दर से ब्याज दिया जा रहा है और निवेश पर मिलने वाले ब्याज का पेमेंट मंथली बेसिस पर पाया जा सकता है. यानी हर महीने कमाई पक्की. इस सरकारी स्कीम में सिर्फ 1000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट खोला जा सकता है. इसमें ज्वाइंट खाता खोलने की सुविधा भी दी जाती है. (Photo: GettyImage)

एकमुश्त निवेश की ये है लिमिट

  • 5/7

एकमुश्त निवेश की ये है लिमिट
Post Office मंथली इनकम गारंटी देने वाली इस MIS स्कीम के तहत अधिकतम और कम से कम निवेश की लिमिट सेट की गई है. इसके तहत एक व्यक्ति एकमुश्क सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकता है. इसके अलावा अगर ज्‍वाइंट खाता खोला गया है, तो इस उसमें अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश एक बार में किया जा सकता है. इसके बाद ब्याज से होने वाली कमाई आपको मिलनी शुरू हो जाएगी. इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है. (Photo: ITG)

हर महीने कैसे 5550 रुपये की कमाई?

  • 6/7

हर महीने कैसे 5550 रुपये की कमाई?
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने होने वाली कमाई का कैलकुलेशन बेहद आसान है. Post Office MIS Calculator पर गणना करें, तो अगर कोई निवेशक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर इस स्कीम में 15 लाख रुपये एकमुश्त जमा करा है, तो 7.4% के हिसाब से मंथली 5 साल तक 9,250 रुपये मिलेंगे. वहीं अगर कोई सिंगल खाते में एक बार में अधिकतम तय रकम 9 लाख रुपये का निवेश किया जाता है, तो फिर मंथली इनकम 5,550 रुपये होगी. (Photo: ITG)

पहले खाता बंद कराने पर घाटा

  • 7/7

पहले खाता बंद कराने पर घाटा
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में ब्याज से होने वाली कमाई को मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना भी लिया जा सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि पूरा फायदा मैच्योरिटी तक इस स्कीम को चलाने पर ही मिलता है. इसके तहत तय सरकारी नियमों (Post Office Saving Scheme Rules) देखें, तो खाता खुलने के 1 से 3 साल के भीतर क्लोज कराने पर मूलधन का 2% कटेगा. वहीं तीन से पांच साल के बीच क्लोज कराने पर 1% राशि कटेगी. (Photo: Reuters)