आ गए नए POVA AI Buds Pro इयरबड्स, मिलेगा खास AI फीचर्स का मजा

Aug 14, 2026 05:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

POVA AI Buds Pro भारत में लॉन्च हो गए हैं, जिनमें केस से वन-क्लिक रिकॉर्डिंग, AI बेस्ड मीटिंग समरी, ट्रांसक्रिप्ट और एक्शन आइटम्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन ईयरबड्स में 12 भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा है।

POVA AI Buds Pro

Pova AI Buds Pro में खास AI फीचर्स का फायदा यूजर्स को दिया जाएगा।

आज के डिजिटल दौर में मीटिंग, ऑनलाइन क्लास और क्लाइंट कॉल के दौरान जरूरी बातों को याद रखना और साथ-साथ नोट्स तैयार करना आसान नहीं है। बातचीत पर ध्यान देने के साथ नोट्स बनाने के लिए बार-बार फोन निकालना भी एक्सपीरियंस को प्रभावित करता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत में POVA AI Buds Pro लॉन्च किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस नॉर्मल ईयरबड्स से आगे बढ़कर AI बेस्ड रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन, समरी और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

सम्बंधित सुझाव

केस से एक क्लिक में रिकॉर्डिंग

POVA AI Buds Pro की प्रमुख खूबियों में इसका स्मार्ट चार्जिंग केस शामिल है। केस पर दिया गया डेडिकेटेड फिजिकल बटन रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए फोन खोलने या किसी ऐप में जाने की जरूरत को कम करता है। बटन दबाते ही रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है। इसका इस्तेमाल मीटिंग, क्लास, इंटरव्यू या क्लाइंट बातचीत के दौरान किया जा सकता है, जिससे यूजर को बातचीत के बीच फोन निकालकर रिकॉर्डिंग शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ती।

AI से तैयार होगी मीटिंग समरी

सिर्फ ऑडियो रिकॉर्ड करना ही POVA AI Buds Pro का काम नहीं है। AI क्षमताओं के जरिए रिकॉर्ड की गई बातचीत को व्यवस्थित जानकारी में बदला जा सकता है। मीटिंग के बाद यूजर को बातचीत की Summary, जरूरी Actionable Next Steps और Full Transcript मिल जाती है। इससे लंबी बातचीत के बाद पूरे रिकॉर्डिंग को दोबारा सुनने की जरूरत कम हो सकती है। खासतौर पर ऑफिस मीटिंग और क्लाइंट डिस्कशन में इससे यह समझना आसान हो सकता है कि किन मुद्दों पर चर्चा हुई और आगे क्या किया जाना है।

12 भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन

भारत की भाषाई विविधता को देखते हुए POVA AI Buds Pro में 12 भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम ऑडियो ट्रांसलेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिए अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत को सहज बनाने की कोशिश की गई है। इस फीचर की मदद से यूजर को बातचीत के दौरान हर बार फोन पर ट्रांसलेशन ऐप ओपेन करने या टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। ट्रांसलेटेड ऑडियो सीधे ईयरबड्स के जरिए सुनने की सुविधा मिलती है, जिससे बातचीत के दौरान स्क्रीन से ध्यान नहीं हटाना होता।

सम्बंधित सुझाव

कीमत और लॉन्च ऑफर

POVA AI Buds Pro की ओरिजनल कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल भारत में 22 अगस्त, 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon India और Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर के साथ पहले दिन बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस केवल 12,499 रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें