Pradeep Rawat Death: बैंक की नौकरी से सिनेमाई पर्दे तक, 150 फिल्में करने वाले प्रदीप रावत की कहानी
Pradeep Rawat Death: सिनेमा की दुनिया से 4 अगस्त की रात एक ऐसी खबर सामने आई, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को एक तगड़ा झटका लगा. आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ समेत और भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे प्रदीप रावत का निधन हो गया. 74 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली. वो कैंसर जैसी गंभीर से जूछ रहे थे. निधन की खबर सामने आने के बाद से फैंस उन्हें याद कर रहे हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
प्रदीप रावत न सिर्फ एक एक्टर थे, बल्कि एक ऐसे कलाकार थे, जो सिर्फ किसी किरदार को निभाते नहीं थे, बल्कि जीते थे. हिंदी सिनेमा में अपने एक दिग्गज एक्टर को खो दिया. प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1953 को मध्य प्रधेश के जबलपुर में हुआ था. उनके पिता एम.एस. रावत इंडियन आर्मी में थे. पिता की तरह उनका सपना भी आर्मी में ही जाने का था, लेकिन उनकी किस्मत में भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज एक्टर बनना लिखा था.
बैंक में की थी नौकरी
बताया जाता है कि आर्मी में जाने के लिए प्रदीप रावत सभी प्रयासों में फेल हो गए थे. ग्रेजुएशन की की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रदीप रावत ने जबलपुर के ही एक बैंक में काम करना शुरू कर दिया था. बाद में उन्होंने एक्टर राज बब्बर के थिएटर ग्रुप ‘एकजुट’ को ज्वाइन किया और यहीं से फिल्मों में जाने के लिए उनके रास्ते खुल गए. उन्होंने साल 1985 में सुभाष घई के डायरेक्शन आई फिल्म ‘मेरी जंग’ सी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, जिसमें अनिल कपूर और अमरीश पुरी जैसे एक्टर दिखे थे.
इन भाषाओं में की फिल्में
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद प्रदीप रावत ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. हिंदी के साथ-साथ उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलायलम, भोजपुरी, नेपाली, बंगाली, अंग्रेजी समेत और भी कई भाषाओं में फिल्मों की. इतना ही नहीं उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया. टीवी पर उन्हें पहला मौका बीआर चोपड़ा ने दिया था. उन्होंने ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाया था.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया
Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त
प्रदीप रावत की यादगार फिल्में
अपने 41 सालों के करियर में प्रदीप रावत 150 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे. उन्होंने आमिर खान जैसे बड़े एक्टर के साथ भी ‘लगान’, ‘गजनी’ और ‘सरफरोश’ में काम किया. ‘गजनी’ में उन्होंने खूंखार विलेन की भूमिका निभाई थी. आज भी वो इस कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं. एसएस राजामौली की ‘साई’, शाहरुख खान की ‘कोयला’, सनी देओल की ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More