Pradeep Rawat Net Worth: कितनी संपत्ति छोड़ गए प्रदीप रावत? कौन होगा उत्तराधिकार? कैसे होती थी कमाई?

Time Published: Wednesday, August 5, 2026, 11:41 [IST]

Pradeep Rawat Net Worth: फेमस एक्टर प्रदीप रावत ने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने दमदार विलेन के किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया था। ऐसे में उनकी मौत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। खबर है कि प्रदीप रावत ने ब्लड कैंसर के चलते गत 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

74 साल की उम्र में एक्टर प्रदीप रावत की हुई मौत
प्रदीप रावत के अच्छे दोस्त और को-एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर करते दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। आपको बता दें कि प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। एक महीने पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज चलने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Pradeep Rawat Net Worth

कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं प्रदीप रावत?

-चार दशकों से अधिक लंबे समय में प्रदीप रावत ने कई भाषाओं की फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निधन के समय प्रदीप रावत की कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 48 करोड़ रुपए के आसपास थी। उन्होंने ये संपत्ति बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मेन विलेन की भूमिकाएं निभाकर बनाई थी।

-आपको बता दें कि एक्टर प्रदीप रावत अपने पीछे पत्नी कल्याणी और बेटे विक्रमादित्य रावत को छोड़ गए हैं। ऐसे में उनकी संपत्ति का उत्तारधिकार पत्नी और बेटे विक्रम को ही मिलनी चाहिए। दोनों ही इसके हकदार हैं।

'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार से मिली थी पहचान

प्रदीप रावत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। वह बी.आर. चोपड़ा के आइकॉनिक पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार में नजर आए थे। इस खास किरदार को निभाकर उन्हें घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और एक टैलेंटेड अभिनेता के रूप में उभरकर सामने आए।

प्रदीप रावत ने इन फिल्मों से रचा इतिहास

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत ने देवा का यादगार किरदार निभाया था। इसके अलावा वह आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' में मेन विलेन 'गजनी धर्मात्मा' के खूंखार रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। उन्होंने हिंदी की कई मूवीज समते साउथ फिल्मों में भी खूब काम किया था।

प्रदीप रावत की पहली शादी साढ़े 5 महीने में ही टूट गई थी

प्रदीप रावत ने अपनी रियल लाइफ में दो शादियां की थीं। हालांकि उनकी पहली पत्नी कौन थीं और उनका नाम क्या था, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इस शादी के बारे में खुद प्रदीप रावत ने ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। प्रदीप रावत ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में पहली पत्नी से तलाक और उसकी वजह बताई थी। एक्टर ने बताया था कि उनकी पहली पत्नी ने उन पर हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। ऐसे में शादी के करीब साढ़े 5 महीने में ही उनका तलाक हो गया था।

प्रदीप रावत ने कल्याणी से की थी दूसरी शादी

प्रदीप रावत ने इसके बाद कल्याणी से शादी की थी, जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह पब्लिक इवेंट्स में भी पति के साथ ही नजर आती थीं। प्रदीप रावत और कल्याणी की मुलाकात फिल्म 'स्टालिन' के सेट पर हुई थी। प्रदीप रावत ने बताया था कि उन्हें कल्याणी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। कुछ महीनों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली थी। कल्याणी और प्रदीप रावत का एक बेटा भी है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है। प्यार से एक्टर उसे विक्रम रावत बुलाते थे। उनका बेटा क्या करता है, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता।