Price Hike: अपाचे RTR 160 2V और 4V की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें कितनी हुई महंगी - Haribhoomi
Price Hike: टीवीएस ने अगस्त 2026 में अपनी लोकप्रिय Apache RTR 160 2V और Apache RTR 160 4V की कीमतों में बढ़ोतरी की है। लेकिन कोई नया फीचर या मैकेनिकल अपडेट नहीं दिया।
अपाचे RTR 160 2V और 4V की कीमतों में बढ़ोतरी
- Published: 11 Aug 2026, 08:22 PM IST
- Last Updated: 11 Aug 2026, 08:22 PM IST
Price Hike: बजाज ऑटो ने TFT क्लस्टर और Google Maps मिररिंग जैसे अपडेटेड फीचर्स के साथ नई Pulsar N160 4V को लॉन्च किया है। इस बाइक का मुकाबला बाजार में TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 160 4V जैसी बाइक्स से होता है। इसी बीच TVS ने अगस्त 2026 में Apache RTR 160 2V और RTR 160 4V की कीमतों में बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद इन बाइक्स में कोई नया फीचर या मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया है।
कीमत में कितना हुआ इजाफा?
Apache RTR 160 2V और Apache RTR 160 4V की कीमतों में अगस्त 2026 में 500 से 600 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इनकी सीधी टक्कर Bajaj Pulsar 150, Honda SP160, Hero Xtreme 160R 2V और Yamaha FZ-S V4 जैसी बाइक्स से होती है।
Apache RTR 160 2V की नई कीमतें
अगस्त 2026 में Apache RTR 160 2V के ज्यादातर वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, RM ड्रम ब्लैक एडिशन को इस कीमत बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है।
इसके अलावा RM ड्रम, RM डिस्क, RM डिस्क BT, रेसिंग एडिशन और डुअल-चैनल ABS वाले वेरिएंट अब पहले के मुकाबले 500 रुपये महंगे हो गए हैं। कीमत में बढ़ोतरी के अलावा बाइक में किसी तरह का नया फीचर नहीं जोड़ा गया है।
Apache RTR 160 4V की नई कीमत
Apache RTR 160 4V के कुछ वेरिएंट की कीमत में अधिकतम 600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। USD वेरिएंट और डुअल-चैनल ABS वाले मॉडल को 600 रुपये महंगा किया गया है।
वहीं, टॉप-स्पेक USD विथ TFT वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, RM डिस्क ब्लैक एडिशन और सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत में अगस्त 2026 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंजन और स्पेसिफिकेशन
Apache RTR 160 2V और RTR 160 4V में अलग-अलग इंजन सेटअप दिया गया है। Apache RTR 160 2V में 159.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 15.82 bhp की पावर और 13.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 2-वाल्व हेड का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं, Apache RTR 160 4V में 159.7cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 17.55 bhp की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4-वाल्व हेड मिलता है, जिसके चलते यह 2V मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल है।
कुल मिलाकर, अगस्त 2026 में Apache RTR 160 2V और RTR 160 4V की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, कीमत बढ़ने के साथ कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिलों में कोई नया फीचर या बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है।
(मंजू कुमारी)