मानसा में स्कूल बस की PRTC बस से भिड़ंत, 10 से 15 बच्चे घायल, ड्राइवर की टांगें टूटीं
Home » मानसा में स्कूल बस की PRTC बस से भिड़ंत, 10 से 15 बच्चे घायल, ड्राइवर की टांगें टूटीं
Rohan
2 hours ago
मानसा (उत्तम हिन्दू न्यूज) : पंजाब के मानसा में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस आगे जारी रही PRTC बस से टकरा गई। जिससे स्कूल बस में सवार करीब 10 से 15 बजे घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई। वहीं सभी घायल बच्चों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह स्कूल बस हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है।
PRTC बस के ड्राइवर का कहना है कि, वह मानसा से जाखल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बस के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार के कान पर मोबाइल फोन लगा हुआ था। उसके अचानक सामने आने पर PRTC बस ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस PRTC बस से टकरा गई।
हादसे में एक छोटी बच्ची को ज्यादा चोटें आने की बात सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल बच्चों को भी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के समय दोनों बसों की स्थिति क्या थी।
You Might Be Interested In
- सत्य निकेतन पीजी हादसा : आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
- पत्नी के मर्डर के बाद उसका सिर काटकर पति ने फ्रिज में रखा, पुलिस ने किया एनकाउंटर, इलाके में मची सनसनी
- सरकार के पीछे पड़े कॉकरोच, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- फिर शुरू होगा आंदोलन
- भस्म आरती: गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; भांग, रुद्राक्ष की माला और फूलों से भव्य शृंगार
- एशियन गेम्स से पहले तीरंदाज धीरज ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप फाइनल में जीता गोल्ड; ऐसे करने वाले पहले भारतीय
- LAC पर कम हुई चीन की सैन्य मौजूदगी, उत्तरी सीमाओं पर करीब 10 ब्रिगेड तैनात; रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा
You may also like
सत्य निकेतन पीजी हादसा : आरोपी सुधांशु और...
13 minutes ago
पत्नी के मर्डर के बाद उसका सिर काटकर...
13 minutes ago
सरकार के पीछे पड़े कॉकरोच, अभिजीत दीपके का...
20 minutes ago
भस्म आरती: गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल;...
43 minutes ago
एशियन गेम्स से पहले तीरंदाज धीरज ने रचा...
1 hour ago
LAC पर कम हुई चीन की सैन्य मौजूदगी,...
2 hours ago
ईरान-खाड़ी वार्ता पर संकट के बादल, ओमान में...
2 hours ago
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, 163...
2 hours ago
ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- चीन अमेरिका की...
2 hours ago
पाकिस्तान की फिर हुई “बेइज्जती”, एशिया कप जीतने...
2 hours ago
UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029...
15 hours ago
दिल्ली मेट्रो के अर्पण केंद्रों में जमा हुए...
15 hours ago