Punjab Medical Officer Recruitment 2026: MBBS डॉक्टरों के लिए 630 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
एजुकेशन
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jul 18, 2026, 10:28 AM IST
जाब में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी BFUHS, फरीदकोट ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
![]()
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में भर्ती
Punjab Medical Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी BFUHS, फरीदकोट ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2026 का विशेष ध्यान रखना होगा। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, रजिस्ट्रेशन, भाषा संबंधी शर्तों और अन्य पात्रता मानदंड को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।
शुरू हो चुके हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू की गई है। योग्य उम्मीदवार BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी गई है। मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का पंजाब मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। उम्मीदवारों के लिए पंजाबी भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। भर्ती की पात्रता शर्तों के अनुसार, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
630 पदों पर मौका
इस भर्ती के जरिए कुल 630 मेडिकल ऑफिसर (जनरल) पदों को भरा जाएगा। सरकारी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए यह बड़ा अवसर है। खासकर वे उम्मीदवार जो मेडिकल डिग्री पूरी करने के बाद सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कैसे होगा चयन
BFUHS की ओर से जारी भर्ती विवरण के मुताबिक, मेडिकल ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
![]()
कुलदीप राघवauthor
कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article