PVVNL कांवड़ यात्रा के लिए अलर्ट: सुरक्षा और बिजली सप्लाई पर फोकस, एमडी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया - Bulandshahar News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Bulandshahr PVVNL MD Ravish Gupta Visit | Kanwar Yatra Power Review
प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने कांवड़ यात्रा की तैयारी कर ली है। शनिवार शाम 6 बजे प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
रवीश गुप्ता ने शनिवार शाम बुलंदशहर जिले का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थलों पर जाकर विद्युत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, प्रबंध निदेशक ने 33/11 केवी उपकेंद्र डीएम रोड और नीमखेड़ा के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्गों का जायजा लिया।
उन्होंने बुलंदशहर के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महाराज जी मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को बिजली के खंभों पर पॉलीथीन लपेटने, ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग करने और प्लिंथ पर रखे ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ओवरहेड बिजली लाइनों को मानक के अनुसार उचित ऊंचाई पर करने, जीर्ण-शीर्ण तारों को बदलने और लाइनों के नीचे गार्डिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, कांवड़ मार्गों और आयोजन स्थलों पर मांग उठते ही टेंपरेरी कनेक्शन अविलंब जारी करने के निर्देश दिए गए।
स्थलीय निरीक्षण के बाद, प्रबंध निदेशक ने बुलंदशहर के नगरीय क्षेत्र के सहायक अभियंता (SDO) स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के साथ-साथ राजस्व वसूली, लाइन लॉस कम करने और उपभोक्ता सेवाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
रवीश गुप्ता ने कहा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और रात्रि में किसी भी लोकल फॉल्ट को तत्काल ठीक करने के लिए तकनीकी दल 24x7 तैनात रहें।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता (विद्युत) बुलंदशहर क्षेत्र संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता हर्षित श्रीवास्तव, महेश कुमार अहिरवार, शिशिर कुमार चाही, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह सहित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी उपस्थित थे।
.