Raaka में कैसा होगा दीपिका, रश्मिका और जाह्नवी का किरदार? फिल्म से लीक हुई हीरोइनों की डिटेल्स

Raaka: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर लोगों में भी बेहद एक्साइटमेंट है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर जैसी पॉपुलर एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. इस बीच अब तीनों हसीनाओं के किरदारों से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म में किस एक्ट्रेस का कौन-सा किरदार होगा?

फिल्म ‘राका’ की हीरोइनों की डिटेल्स

दीपिका पादुकोण का रोल

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. दीपिका के किरदार की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म में वो एक ऐसी प्रेग्नेंट महिला के किरदार में होंगी, जो अपने सर्वाइवल के लिए लड़ाई लड़ती हैं और उनका किरदार फिल्म की सबसे खास कड़ी है. गौरतलब है कि दीपिका असल जिंदगी में भी मां बनने वाली हैं. ऐसे में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ये फिल्म शूट की है या पहले ही वो अपने हिस्से की शूटिंग कर चुकी थी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

रश्मिका का किरदार

फिल्म ‘राका’ में रश्मिका मंदाना के किरदार की बात करें तो वो भी अहम किरदार में दिखेंगी. फिल्म में वो एक गाइड और प्रोटेक्टर के किरदार में नजर आएंगी, जिसका कनेक्शन दीपिका पादुकोण के किरदार से होगा. ऐसा माना जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट दीपिका की रखवाली होंगी. हालांकि, इस किरदार के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

जाह्नवी कपूर के रोल के बारे में

इसके अलावा फिल्म में जाह्नवी कपूर आदिवासियों के कबीले की बहादुर रानी के किरदार में होंगी, जो राका की दुनिया का अहम हिस्सा है. इन तीनों एक्ट्रेस की कहानियों में सबसे खास किरदार अल्लू अर्जुन का होगा. बता दें कि ये फिल्म एक अलग युग के बारे में हैं. फिल्म में तीनों हसीनाओं की अलग जर्नी होगी और इनकी कहानियों को अलग तरह से पेश किया जाएगा.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘राका’ की बात करें तो इस फिल्म का डायरेक्शन एटली ने किया है. फिल्म से अल्लू अर्जुन का पहला लुक रिवील कर दिया गया था, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड नजर आए थे. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसको लेकर खास जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Georgina Rodriguez की कितनी है नेटवर्थ? नेटफ्लिक्स की सीरीज में Cristiano Ronaldo की वाइफ की पूरी कहानी

---विज्ञापन---