Raaka Movie: अल्लू अर्जुन की 'राका' को खरीदना आसान नहीं! थिएट्रिकल और OTT राइट्स के लिए मोटी कीमत मांग रहे मेकर्स
Allu Arjun Raaka Update: बॉलीवुड से लेकर साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में ‘किंग’ के बाद ‘राका’ का नाम लिया जाता है. दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों ही बड़ी फिल्मों में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को लेकर लंबे वक्त से काफी बज बना हुआ है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है, जिसका डायरेक्शन एटली कर रहे हैं. इसे लेकर सामने आ रहा हर छोटा-बड़ा अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब हैं. इसी बीच, ‘राका’ को लेकर नई खबर सामने आई है. पता चला है कि इस फिल्म के ओटीटी और थिएट्रिकल राइट्स के लिए मेकर्स बहुत बड़ी रकम की मांग कर रहे हैं.
1000 करोड़ के बजट में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ इस वक्त शूटिंग पूरी होने से पहले ही चर्चा में है. एटली के डायरेक्शन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर पहले ही पता चल है कि इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स इसके लिए भारी-भरकम डील की डिमांड कर हैं.
‘राका’ के राइट्स पर अटकी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही बिजनेस को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. ‘राका’ के लिए मेकर्स और सन पिक्चर्स, थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए बहुत बड़ी कीमत मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि OTT राइट्स के लिए मेकर्स जो रकम मांग रहे हैं, उसने इंडस्ट्री में कई लोगों को चौंका दिया है.
यह भी पढ़ें – अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की राका दो पार्ट में बनेगी? सीक्वल और शूटिंग पर आया धांसू अपडेट
‘पुष्पा 2’ के बाद बढ़ी डिमांड
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेकर्स की इस भारी-भरकम डिमांड की सबसे बड़ी वजह ‘पुष्पा 2’ की रिकॉर्डतोड़ सक्सेस है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसके बाद अल्लू अर्जुन का स्टारडम पूरे देश में कई गुना बढ़ गया है और उनकी मार्केट वैल्यू भी बढ़ा दी है. इसी वजह से ‘राका’ को लेकर भी बाजार में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
स्टारकास्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं, एटली की कमर्शियल फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें बढ़ा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर, राम्या कृष्णन, जिम सरभ और योगी बाबू भी अहम किरदार में दिखाई देंगे. करीब 1000 करोड़ रुपये के बजट में ‘राका’ एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है. फिल्म दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शूटिंग अभी जारी है, लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने इंडस्ट्री में बड़ा माहौल बना दिया है.

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More