Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Detain: PM आवास पर धरना दे रहे राहुल गांधी-अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत से छोड़ा, मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- राहुल बयान से पलटे, देखें वीडियो
Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Detain: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास मंगलवार, 21 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब 3 घंटे की हिरासत के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव को छोड़ दिया गया।
PM आवास पर धरना दे रहे राहुल गांधी-अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और… pic.twitter.com/zW1qBwHj1C
— Bansal News Official (@BansalNews_) July 21, 2026
पीएम आवास पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
नई दिल्ली में 20 जुलाई को स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करके धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई नेता शामिल हुए थे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- राहुल बयान से मुकरे
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की नई मांग रखी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर वादा निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि राहुल गांधी ने संसद में NEET और… pic.twitter.com/KgZeYXwZxA
— Bansal News Official (@BansalNews_) July 21, 2026
प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दो बार धरना स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी से चर्चा की, लेकिन वे धरना प्रदर्शन खत्म करने को राजी नहीं हुए। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पहले राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर संसद में चर्चा करने की मांग की थी, लेकिन बाद में वे इससे मुकर गए। बाद में वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। उनका ये रवैया उचित नहीं है।
राहुल गांधी ने X पर सरकार को घेरा
मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी। pic.twitter.com/suXh8LkWzh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने X पर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की, लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है।
ये खबर भी पढ़ें: PM मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, इस मुद्दे पर राजनीति न हो, अब तक 70 लोग हिरासत में
राहुल-प्रियंका को अलग-अलग थाने ले गई पुलिस
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को मॉडल टाउन थाना और प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाना ले गई। पीएम आवास के बाहर से भीड़ हटा दी गई है।