Rahul Gandhi के अभियान की मीटिंग के नाम पर NSUI महिला पदाधिकारी का बलात्कार, भोपाल की घटना

Home Political Rahul Gandhi के अभियान की मीटिंग के नाम पर NSUI महिला पदाधिकारी का बलात्कार, भोपाल की घटना

Updesh Awasthee

personUpdesh Awasthee

7/15/2026 10:58:00 AM

भोपाल, 15 जुलाई 2026: भारत में राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत लाखों युवा जोड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में श्री जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल तक साइकिल रैली लेकर आ रहे हैं और इसी बीच खबर आ रही है कि, इस अभियान के नाम पर NSUI की महिला पदाधिकारी के साथ बलात्कार किया गया है। महिला पदाधिकारी को इंपॉर्टेंट मीटिंग के नाम पर रात को बुलाया गया था। 

रात को मीटिंग के बहाने फ्लैट पर ले गया

पुलिस के अनुसार, शिकायत करने वाली युक्ति मूल रूप से हरदा की रहने वाली है और गौतम नगर भोपाल में स्थित आशा निकेतन गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। उसने अपनी उम्र 23 वर्ष बताई है। शिकायत में उसने बताया कि, वह साल 2025 से सुई में सक्रिय है और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर कार्यरत है। शिकायत के मुताबिक, इन दिनों कॉलेज परिसरों में चल रहे " छात्रों की गूंज" अभियान के दौरान वह संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ काम कर रही थी। शिकायत के अनुसार 10 जुलाई को पूरे दिन कार्यक्रम के बाद आरोपी सुभाष यादव उसे पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक का कहकर रत्नागिरी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट पर ले गया। देर रात होने के कारण वह हॉस्टल नहीं लौट सकी और वहीं रुक गई।

छेड़छाड़ का विरोध किया तो हमला कर दिया, फिर बलात्कार किया

पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर उसका हाथ मरोड़ दिया, गाल पर थप्पड़ मारा और चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसके मुंह से खून निकल आया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि अगले दिन सुबह आरोपी ने उसके लिए रैपिडो बुक कर हॉस्टल भेजा। इस दौरान उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुभाष यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 74, 115(2), 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(V) और 3(1)(W)(i) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

pic.twitter.com/IJT6zunxdo

— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) July 15, 2026

Tags

  • Newer

    Rahul Gandhi के अभियान की मीटिंग के नाम पर NSUI महिला पदाधिकारी का बलात्कार, भोपाल की घटना

  • Older