Rainbow Modak Recipe: बप्पा के भोग में भरें रंग और मिठास, बनाएं गुलकंद रेनबो मोदक - Haribhoomi
Rainbow Modak Recipe: गणपति बप्पा के भोग में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार रंग-बिरंगे रेनबो मोदक बना सकते हैं। यह मोदक देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही खास हो सकता है।
बप्पा के भोग में बनाएं रंग-बिरंगे गुलकंद मोदक(Ai generated)
- Published: 15 Sep 2026, 10:05 AM IST
- Last Updated: 15 Sep 2026, 10:05 AM IST
Gulkand Rainbow Modak Recipe: गणपति बप्पा के भोग में मोदक तो हर साल बनते हैं, लेकिन इस बार इन्हें दें थोड़ा रंगीन और स्वादिष्ट ट्विस्ट। गुलकंद की खुशबू और इंद्रधनुष जैसे रंगों से तैयार ये मोदक पूजा की थाली की रौनक बढ़ाने के साथ मेहमानों को भी खूब पसंद आ सकते हैं।
अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर पारंपरिक मोदक से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो गुलकंद वाले रेनबो मोदक एक बढ़िया विकल्प हैं। ये देखने में आकर्षक लगते हैं और घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।
गुलकंद रेनबो मोदक बनाने के लिए सामग्री
ऐसे बनाएं गुलकंद रेनबो मोदक
1. मोदक का मिश्रण तैयार करें
सबसे पहले एक पैन में मावा डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। मावा का रंग न बदले, इसका ध्यान रखें। अब इसमें नारियल का बुरादा और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. इसमें डालें गुलकंद
मिश्रण कि गर्माहट कम होने के बाद इसमें गुलकंद और इलायची पाउडर डालें। ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम या पिस्ता भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर फिलिंग तैयार कर लें।

3. रेनबो लुक देने की तैयारी
अब तैयार मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें। हर हिस्से में अपनी पसंद का थोड़ा-सा फूड कलर मिलाएं। आप गुलाबी, पीला, हरा, नारंगी जैसे रंगों का इस्तेमाल करके मोदक को रेनबो लुक दे सकते हैं।
4. सांचे में भरें मिश्रण
अब मोदक के सांचे में अलग-अलग रंगों के मिश्रण की छोटी-छोटी परतें रखें। इसे हल्के हाथ से दबाकर सांचे का आकार दें। इसके बाद सांचा खोलकर मोदक को सावधानी से बाहर निकाल लें।
5. ड्राई फ्रूट्स से करें सजावट
इसी तरह बाकी मोदक तैयार कर लें। अंत मेंं पसंद के ड्राई फ्रूट्स से सभी मोदकों पर सजावट करें।
बप्पा के भोग में खास लगेगा ये मोदक
गुलकंद की खुशबू और रंग-बिरंगा लुक इस मोदक को सामान्य मिठाइयों से अलग बनाता है। अगर आप गणेश चतुर्थी के भोग में कुछ ऐसा रखना चाहते हैं जो बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करे, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- मोदक के मिश्रण को बहुत गर्म हो तो सांचे में न भरें, ठंडा होंने दें।
- साथ ही फूड कलर की मात्रा कम रखें, ताकि रंग बहुत तेज न हो।
- सांचे से मोदक निकालते समय इसे ज्यादा दबाने से बचें, वरना इसकी शेप बिगड़ सकती है।
गणपति भोग में इस बार बप्पा को पारंपरिक मोदक के साथ कुछ नया खिलाना है, तो गुलकंद रेनबो मोदक आपके भोग की प्लेट को खास और रंगीन बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी फोटो को दें बप्पा वाला लुक, इन AI Prompts से बनाएं शानदार तस्वीर