Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी रद्द किया, पेपर लीक केस में दुर्ग कॉलेज को नोटिस, न्यू शेड्यूल

Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने 7 अगस्त को हुई बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा का पेपर भी रद्द कर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 20 अगस्त के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने यह पेपर भी लीक किया था।

दोनों लीक पेपर विवि दोबारा कराएगा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से जैसे की जानकारी मिली कि उन्होंने 7 अगस्त का पेपर भी लीक किया था। विवि प्रबंधन को अपडेट किया। इसके बाद विवि प्रबंधन ने रविवार को आपात बैठक बुलाई और पेपर निरस्त करने का फैसला लिया।

सितंबर में होंगे रद्द पेपर

 इससे पहले 20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष का एंटोमोलॉजी पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द की गई थी। प्रबंधन ने दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले हफ्ते में दोबारा कराने का फैसला लिया है।

प्लांट पैथोलॉजी का पेपर ऐसे आया जांच में

विवि प्रबंधन के मुताबिक, रायपुर पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 अगस्त को हुई प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा का पेपर भी लीक किया था। इसके बाद एग्जाम की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विवि ने यह पेपर कैंसिल करने का निर्णय लिया।

दुर्ग के एग्रीकल्चर कॉलेज को नोटिस

पेपर लीक मामले में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को भी नोटिस जारी किया गया है। विवि ने परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित नहीं कर पाने के मामले में कॉलेज के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

पेपर लीक के आरोपी छात्रा पर होगी कार्रवाई

20 अगस्त के एंटोमोलॉजी पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस के कॉलेज के कई छात्रों को हिरासत में लिया है। इन छात्रों के खिलाफ विवि अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।

ऑब्जर्वर्स को भी नोटिस

परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया है। इन ऑब्जर्वर्स की जिम्मेदारी दोनों पेपरों की गोपनीयता और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करना था।

सितंबर के पहले सप्ताह में दोनों पेपर दोबारा होंगे

विवि प्रबंधन ने फैसला लिया है कि रद्द किए गए दोनों पेपर दोबारा कराए जाएंगे। 20 अगस्त का बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष एंटोमोलॉजी और 7 अगस्त का बीएससी कृषि प्रथम वर्ष प्लांट पैथोलॉजी पेपर सितंबर के पहले हफ्ते में कराया जाएगा।

विवि ने परीक्षा प्रणाली में किया बदलाव

पेपर लीक की घटना के बाद IGKV ने परीक्षा प्रणाली में तत्काल बदलाव किया है। 22 अगस्त से प्रश्न पत्र संबंधित कॉलेजों को हार्ड कॉपी के बजाय पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के जरिए भेजे गए।

सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र कॉलेजों को सुबह 9:30 बजे ईमेल किया गया, ताकि पेपर पहले से कॉलेज में पहुंचने के कारण लीक होने की आशंका कम हो। विश्वविद्यालय के मुताबिक, 24 अगस्त की परीक्षाएं भी इसी पोसेस से आयोजित की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें: MP Samvida Employees: मध्यप्रदेश में 2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेच्युटी-अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, संगठन बोले- 3 साल हो गए, कब तक इंतजार ?

परीक्षा हॉल में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे

विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग और कॉलेजों के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में पेपर्स की गोपनीयता और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bilaspur Newborn Baby Found: बिलासपुर में पुल के नीचे पड़ा मिला नवजात, लोगों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल