Raipur Viral Video: युवती को बाइक की टंकी पर उल्टा बिठाया.. फिर बीच सड़क जमकर की रोलबाजी, अब थाने में इस तरह हाथ जोड़ते दिखा स्टंट बॉय..

युवती को बाइक की टंकी पर उल्टा बिठाया.. फिर बीच सड़क जमकर की रोलबाजी, Police Action On Raipur Viral Video

Raipur Viral Video: युवती को बाइक की टंकी पर उल्टा बिठाया.. फिर बीच सड़क जमकर की रोलबाजी, अब थाने में इस तरह हाथ जोड़ते दिखा स्टंट बॉय..

Modified Date: July 29, 2026 / 12:30 am IST

Published Date: July 28, 2026 11:51 pm IST

रायपुर। Raipur Viral Video नवा रायपुर की सड़कों पर एक युवती के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने के मामले में रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया और उससे सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल पर युवती के साथ आपत्तिजनक अंदाज में रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रही मोटरसाइकिल के पंजीयन नंबर के आधार पर युवक की पहचान मठपुरैना निवासी 24 वर्षीय भीमेश देवांगन के रूप में की गई। इसके बाद उसे राखी थाना बुलाकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई की। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए एक वीडियो भी बनवाया, जिसे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून का उल्लंघन या सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकतें करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-28-at-8.34.09-PM.mp4

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

  • India vs Sri Lanka Test Squad: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दिग्गज आलराउंडर की वापसी, इन नए चेहरों को मिला मौका….देखें पूरा स्कॉड
  • UP Student Good News Today: राज्य सरकार ने छात्रों लिए खोला खजाना, अब पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा, जानकर झूम उठेंगे करोड़ों छात्र
  • Hanumant Singh Death: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, भाजपा में शोक की लहर
  • ​Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्ताव को मंजूरी

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Police Action On Raipur Viral Video

People also search for

advertisement will close in 10 seconds ×

ads