Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के आवेदन की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Image

Rajasthan CET 2026 (Photo - AI)

Rajasthan CET 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं लेवल भर्ती के लिए आज यानी 23 जुलाई 2026 को आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है या प्रक्रिया आधी में छोड़ रखी है, वह इसे जल्द पूर करें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा और आवश्यक जानकारी के आधार पर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया आसान स्टेप में नीचे दी गई है।

कब होगी सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा

उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से करीब 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे। लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्या सीईटी परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सीईटी परीक्षा के इस साल अधिक चुनौतीपूर्ण होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस साल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यानी प्रत्येक सही उत्तर पर जहां छात्रों को नंबर दिए जाएंगे, वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर अंक काटे भी जाएंगे।

कितने साल तक मान्य रहेगा सीईटी का स्कोरकार्ड

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान सीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट की वैधता को बढ़ाया गया है। पहले इसकी वैधता केवल एक साल की हुआ करती थी। अब इसकी वैधता बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है।

कैसे करें राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के लिए आवेदन?

स्टेप 1 - सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाना है।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए रजिस्टर या लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - रजिस्टर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

स्टेप 4 - नए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार ईमेल और मोबाइल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन शुरू करें।

स्टेप 5 - अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के साथ सीईटी ग्रेजुएशन लेवल के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। ग्रेजुएशन लेवल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article