Rajasthan Police Transfer: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 ASP के हुए तबादले - Haribhoomi
Rajasthan Police Transfer: राजस्थान सरकार ने 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। SOG, CID-CB, जयपुर कमिश्नरेट, RAC और SDRF में नई जिम्मेदारियां दी गईं।
राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 57 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।
- Published: 19 Aug 2026, 10:31 AM IST
- Last Updated: 19 Aug 2026, 10:32 AM IST
राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के 57 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। नई सूची में जयपुर कमिश्नरेट के अलावा SOG, CID-CB, महिला अपराध अनुसंधान सेल, RAC, SDRF, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 57 अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। गृह (ग्रुप-1) विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में कई नवपदोन्नत ASP भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार नई जिम्मेदारी मिली है।
नई पोस्टिंग में जयपुर कमिश्नरेट, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), CID-CB, राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (RAC), SDRF, पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयां शामिल हैं।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कंट्रोल रूम, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर लगाया गया है। वहीं रघुवीर प्रसाद शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऑर्गेनाइज्ड क्राइम जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बर्गलरी एंड थैफ्ट जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
सत्येन्द्रपाल सिंह को लीव रिजर्व, CID-CB जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर लगाया गया है। वहीं हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट SDRF जयपुर भेजा गया है।
राजेश चौधरी को डिप्टी कमांडेंट, 9वीं बटालियन RAC टोंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी चीटिंग सेल SOG जयपुर लगाया गया है। घनश्याम वर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIT SOG जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
कालूराम मीणा को लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SOG, स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर लगाया गया है। वहीं प्रवेन्द्र सिंह महला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयपुर विकास प्राधिकरण भेजा गया है।
हरिराम कुमावत को लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर की जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार अग्रवाल को लीव रिजर्व भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।
CID-CB और महिला अपराध अनुसंधान सेल में भी बदलाव
सुगन चन्द को त्वरित अनुसंधान सेल दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CID-CB एसआर अनुभाग जयपुर लगाया गया है। वहीं योगेन्द्र कुमार फौजदार को महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीगल सेल, पुलिस मुख्यालय जयपुर भेजा गया है।
आनन्द सिंह राजपुरोहित का पुराना आदेश निरस्त
सरकार ने तबादला सूची के साथ एक महत्वपूर्ण संशोधन भी किया है। 10 जुलाई 2026 के आदेश में क्रम संख्या 25 पर श्री आनन्द सिंह राजपुरोहित के किए गए स्थानांतरण/पदस्थापन को निरस्त कर दिया गया है।
राजस्थान गृह विभाग के आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण एवं पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। नई पोस्टिंग के बाद पुलिस की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं और मैदानी इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।फौजदार को महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीगल सेल पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।