Rajgarh ASI Firing: राजगढ़ में ASI ने 4 लोगों पर चलाई गोलियां, एक की मौत, 3 घायल, जमीन विवाद में 3 दिन पहले दी थी धमकी
Rajgarh ASI Firing: राजगढ़ में जमीन विवाद में एक ASI ने 4 लोगों पर फायरिंग की। एक की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं। जमीन विवाद में ASI ने गोली मारी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार को अरेस्ट किया।
राजगढ़ में जमीनी विवाद में चली लाइसेंसी बंदूक, गोली लगने से एक की मौत; दो घायल#Rajgarh#MadhyaPradesh#LandDispute#FiringIncident#CrimeNews#MPNews#PoliceAction#BreakingNewspic.twitter.com/urEUaLTWgi
— Bansal News Official (@BansalNews_) August 16, 2026
एक की मौत, 3 घायल
इकलेरा गांव में रविवार दोपहर को पट्टे की जमीन के प्लॉट को लेकर विवाद हुआ। ASI ने 4 लोगों पर फायरिंग की। गोली लगने के बाद दीपक मोहबे की शुजालपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सतीश जाटव और मुकेश जाटव को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
3 दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
आरोपी ASI दिलीप कुंभकार मूल रूप से उज्जैन जिले में पोस्टेड है। वो 2021 से शाजापुर जिले में अटैचमेंट पर सेवा दे रहा है। आरोपी ASI ने 3 दिन पहले थाने में पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है।
महिला की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद
घायल संतोष ने बताया कि आरोपी दीपक मोहबे का गांव में रहने वाली गुलाब बाई शर्मा से जमीन को लेकर सौदा चल रहा था। गुलाब बाई विधवा हैं और उनका कोई आश्रित नहीं है। वह अपना 30×30 फीट का प्लॉट दीपक को बेच रही थीं। संतोष के मुताबिक, ASI दिलीप कुंभकार ने गुलाब बाई के प्लॉट से लगी जमीन सुशील कुमार द्विवेदी से खरीदी थी। आरोप है कि इसके साथ ही उसने गुलाब बाई के प्लॉट पर भी जबरन कब्जा कर लिया था। इस मामले में इकलेरा चौकी में शिकायत दर्ज है। 13 अगस्त को दीपक इसी शिकायत के संबंध में पूछताछ करने तलेन थाने पहुंचा था। आरोप है कि वहां दिलीप ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी।
बीच-बचाव करने आए भाइयों पर भी फायरिंग
संतोष ने बताया कि रविवार को दीपक प्लॉट पर पहुंचा था, जहां उसका दिलीप से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सतीश, मुकेश और संतोष जाटव बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मुकेश, दीपक और सतीश को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में पुलिसकर्मियों से मारपीट, पैगाम-ए-मोहब्बत जुलूस में फाड़ी वर्दी, दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी ASI अरेस्ट
तलेन थाना प्रभारी धर्मवीर पलैया ने बताया कि आरोपी दिलीप कुंभकार को हिरासत में लिया गया है। घायलों के बयान और आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक