Rajgarh Bus Accident News: गहरी नींद में सोये थे सभी, अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, इतने लोगों की थम गई सांसे
Rajgarh Bus Accident News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक भीषण बस हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Rajgarh Bus Accident News/image: IBC24 File
Modified Date: August 28, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: August 28, 2026 10:26 am IST
HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक भीषण बस हुआ है।
- इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
- हादसे म घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Rajgarh Bus Accident News: राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक भीषण बस हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक बस हादसा ब्यावरा-इंदौर बायपास पर हुआ है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
बताया जा रहा है कि, बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी और हादसे के वक्त बस में कई यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। (Rajgarh Bus Accident News) हादसे में कई यात्री बस से नीचे जा गिरे। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों का इलाज जारी
Rajgarh Bus Accident News: घटना की सूचना मिलते ही SDM, SP समेत पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्राएंगल ब्रिज को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। घटना ब्यावरा के देहात थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Balaghat Raksha Bandhan: 8 साल तक भाई की राह देखती रहीं बहन, आखिरकार पूरी हुई बहन की मुराद, भाई के वापसी के बाद ऐसे मनाया रक्षाबंधन
- CM Vishnu Deo Sai News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकत कर प्रदेश लौटे सीएम साय, प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, प्रदेश प्रभारी बदलने के सवाल पर दिया ये जवाब
- Ankit Baliyan Murder Live Video: सिंगर अंकित बालियान की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, 30 सेकेंड में की गई 18 राउंड से ज्यादा फायरिंग, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: Rajgarh Bus Accident News
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×