Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें?

15

रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया

Image Credit : chatgpt

रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: हर साल सावन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राधी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों को उम्र भर सुरक्षा का वचन देते हैं। पंचांग के अनुसार इस बार रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ये संशय है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाएंगी? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब…


ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं, क्यों इस रंग को मानते हैं इतना शुभ?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

कब है रक्षाबंधन 2026?

Image Credit : Getty

कब है रक्षाबंधन 2026?

35

रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण का संयोग

Image Credit : Getty

रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण का संयोग

पं. शर्मा के अनुसार इस बार सावन पूर्णिमा पर यानी 28 अगस्त, शुक्रवार को चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। जिसके चलते लोगों के मन में रक्षा बंधन पर्व को लेकर कईं सवाल उठ रहे हैं। सभी लोग रक्षा बंधन पर होने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में जानना चाहते हैं। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी प्रभाव नहीं माना जाएगा।

45

क्या बहनें बांध सकेंगी भाइयों को राखी?

Image Credit : Getty

क्या बहनें बांध सकेंगी भाइयों को राखी?

विद्वानों की मानें तो चूंकि रक्षाबंधन पर होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका कोई प्रभाव जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। बहनें निश्चिंत होकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन का पर्व इस चंद्र ग्रहण से पूरी तरह से मुक्त रहेगा।

55

रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है?

Image Credit : Getty

रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है?

सुबह 05:57 से 09:48 तक (श्रेष्ठ मुहूर्त)
दोपहर 12:03 से 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 02:02 तक
शाम 05:10 से 06:44 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.