Ramayana के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने रिवील किया रिलीज डेट

बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 28, 2026, 07:59 PM IST

Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर ट्रेलर रिलीज की तारीख बता दी।

Image

कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर? (pic credit-instagram)

Ramayana Trailer Update: जो लोग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी कि कब और कितने बजे ट्रेलर आउट होगा। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि हर तरफ धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में नमित मल्होत्रा ने बता दिया है कि कब रामायण का ट्रेलर रिलीज होगा। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-SCOOP: 100 करोड़ में बिकेंगे Ramayana के म्यूजिक राइट्स? रेस में बड़े-बड़े प्लेयर)

रामायण के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि शुभ ब्रह्म मुहूर्त में रामायण के नए सफर की शुरुआत ट्रेलर के साथ होगी। इस घोषणा के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इतना ही नहीं, 'रामायण' का ट्रेलर भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' की स्क्रीनिंग के साथ भी सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक फिल्म की पहली झलक पहुंचेगी।

कब रिलीज होगी फिल्म रामायण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर भी इसी फिल्म के साथ दिखाया जा सकता है, जिससे दर्शकों को डबल सरप्राइज मिलने वाला है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article