Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगे टीवी के कृष्ण? फैन थ्योरीज हो रहीं वायरल

Jul 31, 2026 04:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस अब ट्रेलर की ही चर्चा कर रहे हैं। इस ट्रेलर में लोगों के बीच एक सवाल जो सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है, वो है कि ट्रेलर में दिखाए भगवान विष्णु का किरदार किसने निभाया है?

Sourabh Raaj Jain as Lord Vishnu in Mahabharat

रामायण में भगवान विष्णु के किरदार के लिए सौरभ राज जैन के नाम की चर्चा जोरों पर है

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसी के साथ फैंस की थ्योरीज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। एक सबसे बड़ा सवाल जिसकी लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं, वो ये है कि ट्रेलर में दिखाए गए भगवान विष्णु का किरदार किसने निभाया है? फैंस का मानना है कि ये कोई और नहीं बल्कि टीवी के कृष्ण सौरभ राज जैन हैं। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं फैंस।

कौन हैं रणबीर की रामायण के विष्णु?

रामायण के ट्रेलर में 57 सेकेंड पर भगवान विष्णु की झलक दिखाई जाती है। स्क्रीन पर भगवान विष्णु की झलक मुश्किल से दो सेकेंड के लिए आती है। इस झलक को देखने के बाद कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर ये एक्टर कौन है? वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ये कोई और नहीं बल्कि सौरभ राज जैन हैं।

फैंस ले रहे सौरभ राज जैन का नाम

एक यूजर ने एक्स पर लिखा- रामायण में क्या वो सौरभ राज जैन हैं जो भगवान विष्णु के किरदार में नजर आए हैं? एक ने लिखा- ट्रेलर का सबसे बड़ा प्वाइंट यही है कि सौरभ राज जैन भगवान विष्णु के किरादर में नजर आए हैं। अब बस भगवान शिव के रूप में मोहित रैना नजर आ जाएं।

फैंस सौरभ राज जैन को लेकर इसलिए उत्साहित हो रहे हैं क्योंकि स्टार प्लस के सीरियल महाभारत ( 2013-2014) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। सौरभ राज जैन को भगवान कृष्ण के रूप में देख फैंस पर कुछ ऐसा जादू चला था कि आज भी लोग उन्हें कृष्ण के रोल के लिए ही सबसे ज्यादा जानते हैं। सौरभ राज जैन को टीवी का कृष्ण कहा जाता है। इसलिए अब बड़े पर्दे पर एक दूसरे भगवान के रोल में उन्हें देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। हालांकि, भगवान विष्णु का रोल कौन निभा रहा है इसे लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।

कुछ बोले रणबीर ही निभाएंगे भगवान विष्णु का किरदार

एक ने लिखा- नहीं, ये वर्क इन प्रोग्रेस विजुअल है। भगवान विष्णु फिल्म में रणबीर कपूर के जैसे नजर आएंगे। इन लोगों को ये शॉट पूरा करने की जल्दी थी। इस वजह से ट्रेलर में ये ऐसा नजर आ रहा है। एक ने कहा- रामायण की बेस्ट कास्टिंग। विष्णु के लिए सौरभ राज जैन को कास्ट किया गया है। एक ने कहा मैं तो भगवान शिव का इंतजार कर रहा हूं। दूसरे यूजर ने पूछा मोहित रैना का ?

फैंस को क्यों लग रहा रणबीर के होंगे ट्रिपल रोल?

बता दें, रामायण में लोगों को ये सरप्राइज तो मिल गया है कि परशुराम का किरदार भी रणबीर कपूर ने निभाया है। पुराणों के मुताबिक, परशुराम को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। वहीं, भगवान राम को भगवान विष्णु का 7वां अवतार मानते हैं। यही वजह है कि लोगों का मानना है कि रणबीर ही भगवान विष्णु का किरदार निभाएंगे।

दिवाली के मौके पर रिलीज होगा पहला पार्ट

रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। इस फिल्म के ट्रेलर में साई पल्लवी ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की कास्टिंग फैंस को सटीक लगी है। हालांकि, कुछ यूजर्स लारा दत्ता के किरदार कैकेयी के लुक का मजाक जरूर उड़ा रहे हैं।