Ramayana के 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड कनेक्शन, यश ने समझाया पूरा गणित

Ramayana के 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड कनेक्शन, यश ने समझाया पूरा गणित

'रामायण' के बजट पर यश का बयान

Yash On Ramayana Budget: पिछले काफी वक्त से अगर किसी अपकमिंग इंडियन फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है ‘रामायण’. ये फिल्म सबसे ज्यादा अपने भारी भरकम बजट की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. ‘रामायण’ दो पार्ट की पिक्चर है, जिसका टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये है. ये इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. अब साउथ सुपरस्टार और ‘रामायण’ के को-प्रोड्यूसर यश ने इस बजट के पीछे का गणित समझाया है.

दरअसल, जब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि दो पार्ट की फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, उसके बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि आखिर मेकर्स ये बजट रिकवर कैसे करेंगे. अब यश ने हॉलीवुड से जोड़ते हुए ‘रामायण’ के बजट पर बात की है और कहा है कि हॉलीवुड में जितने पैसे पिक्चर बनाने में खर्च होता है, लगभग उतना ही ग्लोबल प्रमोशन का भी बजट होता है. हालांकि, कमाई भी ग्लोबल लेवल पर ही होती है.

4000 करोड़ के बजट पर यश का बयान

यश की बातों से लगता है कि मेकर्स इस भारी-भरकम बजट को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है. उन्हें भरोसा है कि फिल्म आराम से पैसा कमाएगी. यश ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में ‘रामायण’ के बजट पर कहा, “4000 करोड़ का बजट दो पार्ट की फिल्म के लिए है, जिसमें रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है. हॉलीवुड में भी ऐसा ही होता है. हमारे पार्टनर (नमित) ने ये सब शामिल करने के बाद ही ये बात कही थी. वहां (हॉलीवुड) का हिसाब-किताब ऐसा ही होता है. वो फिल्म के बजट के बराबर या कभी-कभी उससे भी ज्यादा पैसा प्रमोशन पर खर्च करते हैं, क्योंकि प्रमोशन ग्लोबल लेवल पर होती है. लेकिन कमाई भी ग्लोबल ही होती है.”

फिल्ममेकिंग के साथ-साथ प्रमोशन का हिस्सा शामिल

यश ने साफ कर दिया है कि 4000 करोड़ के बजट में प्रमोशन का हिस्सा भी शामिल है. यानी एक हिस्सा दो पार्ट की फिल्म की मेकिंग पर खर्च हो रहा है और दूसरा हिस्सा दोनों पार्ट के प्रमोशन के लिए रखा गया है.

यश ने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का जिक्र करते हुए कहा, “सिनेमा एक सॉफ्ट पावर है. हम सभी को इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी. चाहे कुछ भी हो हम कड़ी मेहनत करेंगे और अपना काम ठीक से करेंगे. आज नहीं तो कल हम इसे करके दिखाएंगे. अगर हम नहीं करेंगे, तो कोई और करेगा. लेकिन ये होना चाहिए. ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल फिल्मों के तौर पर स्थापित करने की कोशिशें हैं.”

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड-हॉलीवुड सब फेल, सूर्या की फिल्म ने 2 दिन में मचाया कोहराम, कुल कितने रुपये कमाए?

वल्गर सॉन्ग्स ना गाने पर मूवी माफिया बनाते थे दबाव, मगर अपने ही उसूलों पर चले कुमार सानू, सिंगर ने किया खुलासा

‘रामायण’ की रिलीज डेट

यश ‘रामायण’ के को-प्रोड्यूसर तो हैं ही, साथ ही वो इसमें रावण का रोल भी कर रहे हैं. रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखने वाले हैं. साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे भी अहम रोल में हैं. ‘रामायण’ का पहला पार्ट में भारत में 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. वहीं विदेशों में दो दिन पहले 6 नवंबर को रिलीज की तैयारी है. दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर ही रिलीज होगा.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button