Ramayana Release Date: दिवाली पर किस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? डेट नोट कर लीजिए
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ का जब से ऐलान हुआ तब से मेकर्स ने रिलीज डेट पर सस्पेंस बनाकर रखा था. 30 जुलाई को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था. उस दिन भी फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई थी. हर बार बस इतना कहा गया कि इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा. हालांकि, अब रिलीज डेट का ऐलान हो गया है.
5 अगस्त को सोनी पिक्चर्स ने अपने X हैंडल पर इंग्लिश भाषा में ‘रामायण’ का एक वीडियो शेयर किया. उसी के साथ रिलीज डेट की घोषणा की गई. सोनी पिक्चर्स ने बताया कि ‘रामायण’ 6 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस खबर के सामने आते ही इस फिल्म का इंतजार कर रहे तमाम फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि, फिलहाल ‘रामायण’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल या फिर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है.
An epic journey unlike anything seen before.
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9
— Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
नमित मल्होत्रा के ऐलान का इंतजार
ऐसे में एक सवाल ये भी बनता है कि आखिर सोनी पिक्चर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया, तो फिर नमित मल्होत्रा ने अभी तक डेट की घोषणा क्यों नहीं की है. साथ ही ‘रामायण‘ के पेज पर भी कुछ नहीं शेयर किया गया. फिलहाल नमित की तरफ से ऐलान का इंतजार है. खैर, फिल्म रिलीज के लिए मेकर्स ने दिवाली का मौका चुना है. ऐसे में इस फिल्म को छुट्टियों का बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलेगा.
बता दें कि सोनी एंटरटेनमेंट ‘रामायण’ को इंटरनेशनल मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. वहीं भारत में डिस्ट्रीब्यूशन का काम करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन संभाल रही है. फिलहाल, धर्मा की तरफ से भी रिलीज डेट पर कुछ भी नहीं कहा गया है.
ये भी पढ़ें-
इतने साल क्यों एक्टिंग से दूर रहीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने अब बताई वजह
मेकर्स की ये चाल आवारापन को ले न डूबे, री-रिलीज पर इमरान हाशमी ने किया बड़ा ऐलान
‘रामायण 2’ का कितना काम हुआ?
नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ को डायरेक्ट किया है. जहां एक तरफ पहला पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है, तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स दूसरे पार्ट पर भी काम कर रहे हैं. रणबीर ने हाल ही में बताया कि ‘रामायण पार्ट 2’ का 50 प्रतिशत काम हो गया है. मेकर्स की प्लानिंग दूसरे पार्ट को साल 2027 में दिवाली पर रिलीज करने की है. यानी मेकर्स साल 2026 और 2027 दोनों को ‘रामायण’ के नाम करने की तैयारी में हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More