Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर, 'स्पाइडर मैन' से भी है खास कनेक्शन

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर को लेकर बड़ी अपडेट दी है। खबर है कि 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि मेकर्स ब्रह्म मुहूर्त पर रिलीज करने वाले हैं। खबर यह भी है कि कल रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ 'रामायण' का ट्रेलर अटैच रहेगा।

विज्ञापन

Ramayana trailer will release on 30 July at Brahma Muhurta will attach with Spider Man Brand New Day

रामायण - फोटो : यूट्यूब

निर्माता ने दी जानकारी
इससे पहले ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने इसे टाल दिया। 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा 'शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 4:15 बजे (IST) दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ रामायण के आगमन का स्वागत करते हैं।'

विज्ञापन

विज्ञापन

Ramayana trailer will release on 30 July at Brahma Muhurta will attach with Spider Man Brand New Day

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

इन भाषाओं में रिलीज होगा ट्रेलर
मल्होत्रा ने बयान में कहा, 'आज हमारी रामायण के लिए बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया तक ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसे देखते हुए, हम अपना ट्रेलर बाद में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे।' 
मेकर्स के मुताबिक इस ट्रेलर को एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित की भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 

Ramayana trailer will release on 30 July at Brahma Muhurta will attach with Spider Man Brand New Day

रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। इसका म्यूजिक हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

Ramayana trailer will release on 30 July at Brahma Muhurta will attach with Spider Man Brand New Day

रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

कितना है फिल्म का बजट?
'रामायण', अपनी घोषणा के समय से ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले भारतीय फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है। इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है।
दो हिस्सों में बनने वाली यह फिल्म प्राचीन महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है। इसमें भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले राम की कहानी दिखाई जाएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला हिस्सा 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर आने की उम्मीद है।

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)