Ramayana Trailer Out: ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का ट्रेलर; यश के रौद्र रूप और रणबीर का दिव्य अवतार ने जीत फैंस का दिल - Haribhoomi

नितेश तिवारी की मचअवेटिड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के दमदार अवतार में नजर आए, जबकि साई पल्लवी की पहली झलक भी सामने आई।

Ramayana Trailer

ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर

  • Published: 30 Jul 2026, 10:11 AM IST
  • Last Updated: 30 Jul 2026, 10:28 AM IST

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की मचअवेटिड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त में जारी किए गए इस करीब चार मिनट लंबे ट्रेलर में फिल्म की भव्य दुनिया, दमदार विजुअल्स और शानदार स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली। ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आए हैं।

रावण से होती है शुरुआत

Yash Ravan Look
Yash Ravan Look

ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण अवतार से होती है। जटाधारी और शक्तिशाली रावण खुद को तीनों लोकों का स्वामी बताता है और अपने 'रावण राज' की घोषणा करता है। उसके आतंक से देवता और राजा चिंतित दिखाई देते हैं।

भगवान राम के रूप में दिखे रणबीर

Ranbir Kapoor As Ram
Ranbir Kapoor As Ram

रावण के बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए भगवान विष्णु, अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम के रूप में अवतार लेते हैं। राजा दशरथ की भूमिका अरुण गोविल निभा रहे हैं। ट्रेलर में रणबीर कपूर शांत, गंभीर और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में प्रभावशाली नजर आते हैं। वह अपने भाई लक्ष्मण के साथ राक्षसों का संहार करते हुए दिखाई देते हैं।

वनवास की झलक

Ramayana Trailer
Ramayana Trailer

कैकेयी को दिए गए वचन के कारण भगवान राम को 14 साल का वनवास जाना पड़ता है। इस दौरान माता सीता भी उनके साथ वन जाने का फैसला करती हैं। ट्रेलर में इस खास पल को भी दिखाया गया है।

साई पल्लवी और रवि दुबे की पहली झलक

Sai Pallvai Ravi Dubey Ramayan
Sai Pallvai Ravi Dubey Ramayan

ट्रेलर में पहली बार साई पल्लवी को माता सीता और रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में दिखाया गया है।

Rakul Preet
Rakul Preet

वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में नजर आती हैं।

भव्य VFX और दमदार संगीत

Ramayana VFX
Ramayana VFX

ट्रेलर में अयोध्या और लंका की भव्यता को शानदार तरीके से दिखाया गया है। विशालकाय गरुड़ जटायु, ऐरावत और अन्य पौराणिक दृश्यों को बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश किया गया है। फिल्म के VFX की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG ने संभाली है।

फिल्म का संगीत भी खास है। पहली बार ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर ने साथ मिलकर संगीत तैयार किया है, जिसका असर ट्रेलर में साफ नजर आता है।

हनुमान की नहीं दिखी झलक

Ramayana Trailer
Ramayana Trailer

ट्रेलर में भगवान हनुमान की कोई झलक नहीं दिखाई गई है। माना जा रहा है कि मेकर्स ने उनके किरदार को फिल्म के अगले पार्ट के लिए बचा रखा है। फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगी, जबकि 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में रिलीज की जाएगी। महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म भगवान राम, माता सीता और रावण की कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करेगी।

यह भी पढ़े-  बेटी राहा के लिए 'रामायण' की रिलीज का इंतजार कर रहे रणबीर कपूर, जानिए क्या है प्लानिंग