जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
Azam Khan Jauhar University: असीम रजा ने कहा कि अभी यूनिवर्सिटी में 3 से 3.5 हजार छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं और इस आदेश से वह परेशान हैं. यूनिवर्सिटी के गेट के संबंध में हमारे पर कोर्ट का आदेश है.
Written By : उबैदुर्रहमान | Updated at : 16 Jul 2026 11:00 PM (IST)

जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर (फाइल फोटो )
उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की तरफ से आजम खान के करीबी आसिम राजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यूनिवर्सिटी प्रशासन का पक्ष रखा और कहा कि हम यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, चाहे हमें इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक क्यों न जाना पड़े हम रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ इससे ऊपर की कोर्ट में जाएंगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन गलत कार्य कर रहा है. यूनिवर्सिटी के गेट से काउंसलिंग सेंटर और पुलिस को हटाया जाए. जब हमें 15 दिन का समय दिया गया है तो प्रशासन को 15 दिन इंतज़ार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि हमारे पास सारी इमारतों के स्वीकृति नक्शे हैं.
तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के पढ़ने का दावा
असीम रजा ने कहा कि अभी यूनिवर्सिटी में 3 से 3.5 हजार छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं और इस आदेश से वह परेशान हैं. यूनिवर्सिटी के गेट के संबंध में हमारे पर कोर्ट का आदेश है और जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है. सब कुछ जिला प्रशासन नहीं है उनके ऊपर भी कोर्ट है हम कोर्ट जायेगे. इस प्रेस कांफ्रेंस में आजम खान के करीबी सपा नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश
दरअसल रामपुर विकास प्राधिकरण ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं. कारण बिना नक्शे के ये भवन बताए जा रहे हैं. RDA के मुताबिक केवल दो भवन मेडिकल कॉलेज और अकादमिक ब्लाक के नक्शे जिला पंचायत से पास हैं. बाकी इमारतें बिना मंजूरी के बनाई गयी हैं.
रामपुर विकास प्राधिकरण ने नोटिस और सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है. यूनिवर्सिटी ने तर्क भी दिया कि उस समय क्षेत्र RDA के अधिकार क्षेत्र में नहीं था, जिसे नहीं माना गया. यूनिवर्सिटी को 15 दिन का समय दिया गया, इसके बाद प्राधिकरण खुद बुलडोजर चलवा सकता है.
यह भी पढ़ें: देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक, आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.
Read More
Published at : 16 Jul 2026 11:00 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola